Medical
उत्तराखण्डबागेश्वर

ततैयों के झुंड ने महिला पर किया हमला, उपचार के दौरान तोड़ा दम

Ad

बागेश्वर।  ततैयों के झुंड ने महिला पर हमला कर दिया। गंभीर अवस्था में उसे जिला अस्पताल लाया गया, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। मिली जानकारी अनुसार बैसानी गांव निवासी हेमा देवी (40) पत्नी रविंद्र सिंह बुधवार को घर के समीप खेत में काम कर रही थी। इसी दौरान झाड़ियों में लगे -छत्ते से भारी संख्या में ततैयों ने उस पर हमला कर दिया।अचानक हुए हमले से महिला को संभलने का भी मौका नहीं मिला। हेमा के देवर राजेंद्र सिंह तत्काल खेतों की तरफ भागे और किसी तरह उसे बचाकर घर लाए। ततैयों ने हेमा देवी को बुरी तरह काट लिया था। उसे तत्काल दो किमी दूर सड़क तक लाया गया और वाहन से जिला अस्पताल पहुंचाया। डॉ. प्रीति यादव ने प्राथमिक में उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया था कि उसे हायर सेंटर ले जाने की तैयारी चल रही थी, लेकिन हेमा अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। परिजनों ने बताया कि हेमा के पति दमन में प्राइवेट कंपनी में कार्यरत हैं। उनके दो बच्चे हैं, इनमें एक लड़का दिव्यांग है। कोतवाल केएस बिष्ट ने बताया कि सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया गया, बाद में शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉