Medical
उत्तराखण्डचमोली

जिलाधिकारी ने गलत जानकारी देने पर दो सहायक अभियंताओं से मांगा स्पष्टीकरण, निलंबन की कार्रवाई के दिए निर्देश

ADVERTISEMENTS Ad

चमोली। जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने कलक्ट्रेट में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक ली। बैठक में दो सहायक अभियंताओं ने सड़क सुरक्षा कार्य पूरा होने का दावा किया तो डीएम ने पटवारी को मौके पर जांच के लिए भेज दिया, मगर मौके पर कार्य पूरा नहीं मिला। इस पर डीएम ने गलत जानकारी देने पर दोनों सहायक अभियंताओं के खिलाफ निलंबन के निर्देश दिए।

ADVERTISEMENTS Ad

डीएम ने हिदायत दी कि खराब सड़क के कारण यदि कोई वाहन दुर्घटना होती है तो कार्यदायी संस्था के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी। डीएम ने कार्यदायी संस्थाओं से सड़क दुर्घटना वाले स्थानों पर किए कार्यों की जानकारी ली। लोनिवि कर्णप्रयाग और थराली के सहायक अभियंताओं ने बताया, सड़क सुरक्षात्मक कार्य पूरे कर लिए हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  गोरापड़ाव में हथियारों के बल पर हुई लूट का खुलासा: पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, जुए में हारी रकम की भरपाई के लिए रची थी डकैती की साजिश
Ad

डीएम ने बैठक से ही संबंधित क्षेत्र के पटवारी को मौके पर भेजकर भौतिक सत्यापन कराया। सत्यापन में नंदप्रयाग-नंदानगर और देवाल- रूपकुंड मार्ग के दुर्घटना स्थल पर सुरक्षात्मक कार्य नहीं मिले। डीएम ने गलत जानकारी देने पर दोनों एई का स्पष्टीकरण तलब करते हुए विभागीय स्तर पर उनके खिलाफ निलंबन की कार्रवाई के निर्देश दिए, हिदायत दी कि मजिस्ट्रेटी जांच और संयुक्त निरीक्षण में दुर्घटना वाले स्थानों पर जो कमियां हैं उनको दूर करें। निर्देश दिए कि संकरे मार्ग, भूस्खलन क्षेत्र, अन्य संवेदनशील, आबादी और विद्यालय वाले क्षेत्रों में क्रश बैरियर और साइनेज लगाएं। चिह्नित सभी ब्लैक स्पॉट के शेष कार्य तत्काल पूरा करें।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  स्वतंत्रता संग्राम सेनानी दीवान सिंह बिष्ट की पुण्यतिथि के अवसर पर 23 अगस्त को बहुउद्देश्यीय शिविर का आयोजन, सांसद अजय भट्ट करेंगे प्रतिभाग
Ad

एसडीएम, पुलिस और परिवहन विभाग को सघन चेकिंग करते हुए नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। बैठक में एडीएम विवेक प्रकाश, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अभिषेक गुप्ता, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी ज्योति शंकर मिश्र और अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉