Medical
उत्तराखण्डदेहरादून

डेरी में छापेमारी के दौरान दही की ट्रे में कॉकरोच और मच्छर मिलने से हड़कंप, 25 किलो दही नष्ट कराया, 14 दिन में जवाब देने का नोटिस, लाइसेंस निरस्त की चेतावनी

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादूनः- त्योहार के सीजन को ध्यान में रखते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण और खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्यवाही करते हुए कांवली रोड स्थित गोयल डेयरी पर छापा मारा।

ADVERTISEMENTS Ad

जांच में दही की ट्रे में मरे हुए कॉकरोच, मच्छर, बाल और रेशे मिलने से हड़कंप मच गया। मौके पर ही 25 किलो दही नष्ट कराया गया और संचालक को 14 दिन में जवाब देने का नोटिस थमा दिया गया है। जवाब नहीं मिलने पर लाइसेंस निरस्त करने की चेतावनी दी है।

ADVERTISEMENTS Ad

टीम के अनुसार डेयरी के फ्रीजर में रखी दही की ट्रे में भारी मात्रा में मरे हुए कॉकरोच पाए गए। साथ ही मरे हुए मच्छर, बाल और रेशे भी मौजूद थे। चिंताजनक बात यह है कि इसी ट्रे से आधी दही पहले ही बेची जा चुकी थी। अधिकारियों ने संचालक से उन ग्राहकों की जानकारी भी मांगी, जिन्हें कथित रूप से खराब दही बेची गई।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  कृषि विभाग का कैंटर गिरने से चालक की मौत, सहायक कृषि अधिकारी समेत तीन लोग घायल, कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने घायलों का हाल जाना
Ad

खाद्य गुणवत्ता को लेकर शिकायतों के बाद हुई कार्यवाही

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को डेयरी की खाद्य गुणवत्ता को लेकर कई शिकायतें मिल रही थीं। इसके बाद खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के साथ संयुक्त छापा मारा गया। टीम ने मौके पर ही 25 किलो दही नष्ट कराते हुए संचालक को कारण बताओ नोटिस जारी किया।

प्राधिकरण की सचिव सीमा डुंगराकोटी ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थों की बिक्री सुनिश्चित कराने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा। वहीं एफडीए के सहायक आयुक्त मनीष सयाना ने बताया कि होली के मद्देनजर विभाग विशेष सतर्कता बरत रहा है और खाद्य पदार्थ की दुकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  मायके से दूध लेकर आ रही महिला पर हाथी ने किया हमला, उपचार के दौरान मौत, परिजनों में मचा कोहराम

अन्य दुकानों का भी किया निरीक्षण

कार्रवाई के दौरान क्षेत्र की अन्य दुकानों पर भी निरीक्षण किया गया। अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि यदि कहीं भी खराब या मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री की सूचना मिले तो तुरंत शिकायत दर्ज कराएं।

छापे के दौरान डिप्टी कमिश्नर गढ़वाल क्षेत्र आरएस रावत, लैब के नोडल ऑफिसर बीएस बिष्ट और अन्य अधिकारी मौजूद रहे। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि खाद्य सुरक्षा नियमों से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉