Medical
उत्तराखण्डदेहरादून

शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने देश के पहले उच्च शिक्षा विद्या समीक्षा केंद्र का किया शिलान्यास, पांच करोड़ की लागत से होगा तैयार, एक वर्ष में पूर्ण होने की संभावना

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून। उच्च शिक्षा के क्षेत्र में एक नई पहल की गई है। शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने सोमवार को प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय में देश के पहले उच्च शिक्षा विद्या समीक्षा केंद्र का शिलान्यास किया। यह केंद्र करीब पांच करोड़ रुपये की लागत से तैयार होगा और इसके एक वर्ष के भीतर पूर्ण होने की संभावना है।

ADVERTISEMENTS Ad

शिक्षा मंत्री ने बताया कि शीघ्र ही इस केंद्र से जुड़ा मोबाइल ऐप भी लॉन्च किया जाएगा। प्रारंभ में यह सरकारी संस्थानों तक सीमित रहेगा, लेकिन दूसरे चरण में अनुदानित और निजी विद्यालयों एवं महाविद्यालयों को भी जोड़ा जाएगा। पहले यह केवल विद्यालयी शिक्षा के लिए था, लेकिन अब पहली बार किसी राज्य में उच्च शिक्षा के लिए विद्या समीक्षा केंद्र स्थापित किया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मौसम: पर्वतीय जिलों में बारिश का सिलसिला जारी, देहरादून समेत तीन जिलों में बारिश की संभावना को लेकर अलर्ट जारी
Ad

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार तकनीकी नवाचारों को बढ़ावा देकर मानवीय और भौतिक संसाधनों के बेहतर उपयोग की दिशा में कार्य कर रही है। इस अवसर पर उच्च शिक्षा सचिव रंजीत सिन्हा ने बताया कि विद्या समीक्षा केंद्र के माध्यम से छात्रों और शिक्षकों की उपस्थिति दर्ज करने के साथ-साथ डाटाबेस के विश्लेषण द्वारा नीति निर्माण में भी सहायता मिलेगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग सक्रिय, जमाखोरी, मिलावट और कालाबाजारी पर चलाया जा रहा सख्त अभियान
Ad

कार्यक्रम में सांसद नरेश बंसल, निदेशक उच्च शिक्षा डॉ. अंजू अग्रवाल, प्रो. एमएसएम रावत, प्रो. केडी पुरोहित, डॉ. एएस उनियाल, डॉ. ममता ड्यूडी नैथानी, प्रो. दीपक कुमार पाण्डेय सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉