Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

आज 10 दिवसीय सरस आजीविका मेले का शुभारंभ, मेले में लगाये जा रहे हैं 250 स्टॉल

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी। हल्द्वानी के एमबी इन्टर कालेज मैदान में आज 1 मार्च से 10 दिवसीय सरस मेले का शुभारंम हो गया है। विधायक बंशीधर भगत ने फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलित कर मेले का शुभारंभ किया। मेले के शुभारम्भ अवसर पर अपने शुभकामना संदेश में प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि महिला शसक्तीकरण एवं आजीविका को प्रोत्साहन देते हुए इस मेले का उद्देश्य स्वयं सहायता समूहों द्वारा उत्पादित वस्तुओं, शिल्पियों, कलाकृतियाँ का विक्रय करना ही नहीं बल्कि विभिन्न राज्यों के स्वयं सहायता समूहों को एक दूसरे की कला व संस्कृति को जानने, सीखने समझने का अवसर प्रदान करता है। मुख्यमंत्री ने कहा यह बड़े हर्ष का विषय है, इस मेले में प्रतिभाग करने वाली लखपति दीदीयों को जिनके द्वारा उत्कृष्ट कार्य किया जा रहा है, उन्हें मेले में सम्मानित किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें प्रशन्नता हो रही है कि इस मेले में 250 स्टॉल लगाए जा रहे हैं, जिनमें देश के राज्यों के साथ ही उत्तराखंड राज्य के महिला समूहों के भी स्टाल लगाए जा रहे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

यह सुविधा उन्हें निःशुल्क प्रदान की जा रही है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को अपने उत्पादों को व्यवसाईक करने का अवसर प्रदान करने के साथ ही इस आयोजन में विभिन संस्कृतियों की झलक सांस्कृतिक संध्या के माध्यम से मिलेगी। साथ ही मेले में उत्तराखण्ड के साथ साथ देश के विभिन्न राज्यों के व्यंजनों का भी स्वाद यहाँ के लोगों को मिलेगा। इस अवसर पर मुख्य अतिथि विधायक बंशीधर भगत ने कहा कि सरस आजीविका मेला विशेष रूप से महिलाओं की आजीविका को बढ़ाए जाने व उन्हें स्वावलम्बी बनाने के लिए आयोजित किया जाता रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी द्वारा महिलाओं की आजीविका को बढ़ाए जाने हेतु जो अनेक योजनाए चलाई गई हैं उन्हें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी आगे बढ़ा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में लखपति दीदी बनी हैं। श्री भगत ने कहा कि आज हमारा राज्य मुख्यमंत्री श्री धामी के नेतृत्व में अनेक कार्यों में देश में सर्वोच्च स्थान प्राप्त कर रहा है और निरंतर आगे बढ़ रहा है। हमारे राज्य को राष्ट्रीय खेलों की जो मेजबानी मिली उसे राज्य ने सफलतापूर्वक पूरा किया। इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए महापौर गजराज सिंह बिष्ट ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड राज्य निरंतर तरक्की कर रहा है उनके ऐतिहासिक निर्णय नकल विरोधी कानून, यूसीसी, भू कानून जैसे निर्णय प्रमुख हैं। उन्होंने कहा कि मेले को सफलतापूर्वक संपन्न कराया जाएगा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मौसम: राज्य के नौ जिलों में भारी बारिश की संभावना को देखते हुए अलर्ट जारी, मौसम विभाग ने दी विशेष सतर्कता बरतने की सलाह
Ad

इस अवसर पर सभी आगतुकों का स्वागत करते हुए मुख्य विकास अधिकारी अशोक कुमार पाण्डेय ने कहा कि यह सस्क्रति का स्थल है यह एक दूसरे समूहों को अनेक अवसर प्रदान करेगा। उन्होंने कहा कि सरस आजीविका मेले को आधुनिकता एवं नवीनता के साथ संपन्न कराया जा रहा है। मेले के दौरान विभिन्न विशेषज्ञ एवं वैज्ञानिकों की किसानों, समूहों के साथ परिचर्चा, गोष्ठी का आयोजन नियमित रूप से होगा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  किशोरी की मां ने अपने पति और उसके दोस्त पर लगाया बेटी की हत्या का आरोप, पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर की जांच शुरू
Ad

सरस आजीविका मेले में कुल 250 स्टॉल लगाए जा रहे हैं जिसमें देश के विभिन्न राज्यों के 74 तथा उत्तराखंड राज्य के 117 समूहों के स्टॉल के अतिरिक्त अन्य व्यवसाइक स्टॉल लगाए गए हैं। साथ ही देश भर के स्वयं सहायता समूहों द्वारा अपने उत्पादों का प्रदर्शन कर बिक्री की जा रही है।
इस अवसर पर पूर्व महापौर जोगेन्दर सिंह रौतेला, जिला विकास अधिकारी गोपाल गिरी, सिटी मजिस्ट्रेट एपी बाजपेई, सहायक परियोजना अधिकारी चन्दा फर्त्याल, एसडीम नवाजिस सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि गणमान्य नागरिक, अनेक राज्यों से आए स्वयं सहायता समूहों के सदस्य आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉