Medical
उत्तराखण्ड

सड़क हादसा: बोलेरो जीप खाई में गिरने से एक महिला की मौत, चालक समेत 6 लोग घायल

ADVERTISEMENTS Ad

कोटद्वार। बुधवार देर शाम दर्दनाक हादसे में काशीपुर-बुआखाल हाईवे पर दिल्ली से थलीसैंण आ रही एक बोलेरो टैक्सी नयार नदी की खाई में जा गिरी। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग, थलीसैंण थाना पुलिस, बीरोंखाल राजस्व पुलिस मौके पर पहुंची। हादसे में एक वृद्ध महिला की मौत हो गई है, जबकि चालक समेत छह लोग घायल हैं। खाई से चार घायलों को निकालकर बीरोंखाल अस्पताल भेजा गया है। वाहन में कुल सात लोग सवार थे।

ADVERTISEMENTS Ad

जानकारी के अनुसार थलीसैंण से दिल्ली के बीच नियमित रूप से चलने वाली एक टैक्सी शाम को काशीपुर-रामनगर और धुमाकोट होते हुए थलीसैंण जा रही थी। जैसे ही टैक्सी हाईवे पर बैजरो से चार किमी आगे जिवई कस्बे की ओर बढ़ी, सुकई गांव के पास खाई में गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  टेंट व्यवसायी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पेड़ से टकराई कार में मिला शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, पुलिस मामले की जांच में जुटी
Ad

वाहन करीब डेढ़ सौ मीटर गहरी खाई में गिर गया, वाहन में सवार लोगों में एक घायल ने परिजनों को फोन कर हादसे की जानकारी दी, लेकिन वे भी सही स्थान नहीं बता सके। जिससे घायलों तक पहुंचने में काफी समय लग गया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कल 16 अगस्त को जनपद नैनीताल भ्रमण पर, विभिन्न कार्यक्रमों में करेंगे प्रतिभाग
Ad

रात के घुप अंधेरे में स्थानीय ग्रामीण खोजबीन करते रहे, इस बीच लोगों के चिल्लाने की आवाज सुनकर बड़ी मुश्किल से घटनास्थल पर पहुंच सके। पुलिस और स्थानीय लोगों ने चार घायल सवारियों को घटना स्थल से निकालकर 108 सेवा से बीरोंखाल अस्पताल भेजा है। घायलों ने बताया कि एक महिला बिंदेश्वरी देवी की मौके पर ही मौत हो गई है। चालक समेत दो अन्य घायलों को अस्पताल भेजा गया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉