Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

गोवंश का कटा सिर मिलने से शहर में तनाव, हिंदूवादी संगठन सड़कों पर उतरे, कई दुकानों में तोड़फोड़, पुलिस ने किया लाठी चार्ज

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी:- उजाला नगर क्षेत्र में मंदिर के पास गोवंश का कटा सिर मिलने की सूचना वायरल होते ही शहर में तनाव का माहौल बन गया। रविवार रात करीब आठ बजे उजालेश्वर मंदिर के समीप मिली जानकारी के बाद हिंदूवादी संगठन सड़कों पर उतर आए। देखते ही देखते पीलीकोठी से उजाला नगर तक कई दुकानों में तोड़फोड़ की और जबरन बंद कराया गया।

ADVERTISEMENTS Ad

उजाला नगर क्षेत्र में भीड़ ने नारेबाजी करते हुए हंगामा शुरू कर दिया। पथराव और पुलिसकर्मियों के साथ धक्कामुक्की की स्थिति बन गई। हालात काबू से बाहर जाते देख पुलिस ने लाठीचार्ज कर भीड़ को तितर-बितर किया। दूसरी ओर मुस्लिम पक्ष के लोग भी जुटने लगे, जिससे माहौल और तनावपूर्ण हो गया। किसी भी अप्रिय घटना से बचाव के लिए बरेली रोड पर ट्रैफिक डायवर्ट कर दिया गया और मंडी बाईपास पर बैरिकेडिंग लगाई गई।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कल 16 अगस्त को जनपद नैनीताल भ्रमण पर, विभिन्न कार्यक्रमों में करेंगे प्रतिभाग
Ad

सूचना मिलते ही पुलिस व प्रशासन पहुंच गया और फोर्स को मौके पर तैनात कर दिया गया। शहर के संवेदनशील क्षेत्रों में भी अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था कर दी गई। एहतियातन शहर की अधिकांश दुकानें बंद करा दी गईं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  क्वींस स्कूल में धूमधाम से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस, विद्यार्थियों ने रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोहा
Ad

इस बीच सामने आए एक सीसीटीवी फुटेज में एक कुत्ता किसी जानवर का सिर खींचते हुए दिखाई दे रहा है। एसपी क्राइम डॉ. जगदीश चंद्रा के अनुसार, प्राथमिक जांच में प्रतीत होता है कि गोवंश का सिर कुत्ता उठाकर लाया था। मामले की जांच जारी है और दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉