Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

फायरिंग की झूठी सूचना देना एक युवक को पड़ा महंगा, पुलिस एक्ट के अन्तर्गत की चालानी कार्यवाही

ADVERTISEMENTS Ad

रामनगर:- कोतवाली पुलिस को फायरिंग की झूठी सूचना देना एक युवक को महंगा पड़ गया। कोतवाली पुलिस ने पुलिस एक्ट में उसका चालान किया।

ADVERTISEMENTS Ad

पुलिस के मुताबिक शिकायतकर्ता आरिफ पुत्र मोहम्मद रमजानी निवासी गूलरघट्टी, रामनगर जिला नैनीताल ने कोतवाली रामनगर में टीपी नगर क्षेत्र में अब्दुल सालिम व उसके साथियों द्वारा फायरिंग करने के संबंध में सूचना दी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने 23 अगस्त को प्रस्तावित 358 पदों के लिए परीक्षा को किया स्थगित, एक ही दिन में दो परीक्षा होना मुख्य कारण, संशोधित तिथि जल्द होगी जारी
Ad

मामले की संवेदनशीलता के दृष्टिगत पुलिस ने मौके पर जाकर जांच प्रारंभ की तथा आसपास के लोगों से पूछताछ व सीसीटीवी फुटेज चेक किए तो फायरिंग जैसी किसी घटना का होना प्रकाश में नहीं आया।

ADVERTISEMENTS Ad

पूछताछ में पता चला कि शिकायतकर्ता द्वारा अब्दुल सालिम को डंपर के टायर बेचे गए थे, जिनको एक्सचेंज करने तथा उसके टैक्स को आरटीओ ऑफिस रामनगर में अपडेट कराने को लेकर कहा-सुनी हो गई थी।

यह भी पढ़ें 👉  क्वींस स्कूल में धूमधाम से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस, विद्यार्थियों ने रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोहा

बदले की भावना से शिकायतकर्ता आरिफ ने पुलिस को फायरिंग की झूठी सूचना दी। जिस कारण पुलिस ने शिकायतकर्ता आरिफ के विरुद्ध पुलिस एक्ट के अंतर्गत चालानी कार्यवाही की गई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉