Medical
राष्ट्रीय

शराब के नशे में रेलवे ट्रैक पर लेटकर पत्नी के लिए कर रहा था अपशब्दों का इस्तेमाल, जीआरपी ने लिया हिरासत में

ADVERTISEMENTS Ad

लक्सर रेलवे स्टेशन पर एक व्यक्ति ने शराब के नशे में धुत होकर हंगामा मचाया, व्यक्ति ट्रैक पर लेटकर ट्रेन के आने का इंतजार कर रहा था, आसपास मौजूद लोगों ने उसे समझाने की कोशिश की, लेकिन वह लोगों से गाली गलौज करने लगा, जिसके बाद लोगों ने हंगामा बढ़ता देख जीआरपी के जवानों को इसकी सूचना दी।

ADVERTISEMENTS Ad

जानकारी के मुताबिक लक्सर स्टेशन के जीआरपी को सूचना मिली थी की प्लेटफार्म पर एक व्यक्ति शराब के नशे में में चूर होकर रेलवे ट्रैक पर लेटा हुआ है, सूचना मिलते ही जीआरपी के जवान मौके पर पहुंचे, जवानों ने व्यक्ति को समझाया लेकिन वह वहां से हटने को तैयार नहीं हुआ और जवानों से ही गाली गलौज करने लगा।

ADVERTISEMENTS Ad

शराब के नशे में व्यक्ति अपना नाम तक नहीं बता पा रहा था व्यक्ति के बैग में रखे दस्तावेजों से उसकी पहचान हुई जो बिजनौर निवासी बताया जा रहा है, बढ़ते हंगामे के बाद बमुश्किल जवानों ने शख्स को वहां से हटाकर हिरासत में लिया, बताया जा रहा शराब के नशे में व्यक्ति अपनी पत्नी का नाम लेकर अपशब्दों का इस्तेमाल कर रहा था

ADVERTISEMENTS Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉