उत्तराखण्डधर्म/संस्कृतिहरिद्वार

कुमार विश्वास के साथ हरिद्वार पहुंचे हनी सिंह, मां काली के किए दर्शन

बॉलीवुड के मशहूर रैपर हनी सिंह अपने कम बैक के बाद सुर्खियों में बने हुए है। इसी बीच वो कई बार उत्तराखंड की धर्मननगरी हरिद्वार  आ गए है। एक बार फिर हनी सिंह हरिद्वार आए हुए है। रैपर कवि कुमार विश्वास के साथ शुक्रवार को हरिद्वार आए। जहां उन्होंने मां काली के दर्शन करने के बाद नीलेश्वर महादेव मंदिर में भगवान भोलेनाथ का रुद्राभिषेक किया।

बॉलीवुड में कम बैक के बाद मशहूर रैपर हनी सिंह अध्यात्म के रंग में दिखाई दे रहे हैं। सबसे पहले हनी सिंह और कुमार विश्वास ने हरिद्वार पहुंचकर दक्षिण काली मंदिर में मां काली के दर्शन किए। जिसके बाद दोनों नीलेश्वर महादेव मंदिर गए। वहां उन्होंने भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया।

यह भी पढ़ें 👉  स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत फार्मासिस्ट की तबीयत बिगड़ी, चिकित्सकों ने किया मृत घोषित

हनी सिंह की लाइफ पर एक वेब सीरीज नेट फ्लिक्स पर रिलीज होगी। इससे पहले वे हरिद्वार आए हैं।  इससे पहले भी कई बार हनी सिंह हरिद्वार आ चुके हैं। बताते चले कि हनी सिंह का असली नाम हिरदेश हनी सिंह है। यो यो हनी सिंह के नाम से उन्हें देश में प्रसिद्धि मिली। उनकी कई सारी एलबम सुपर हिट रह चुकी है।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉