उत्तराखण्डनैनीताल

इंडेन गैस के गोदाम पर लगी भारी भीड़, पुलिस और प्रशासन की टीम ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाया, होम डिलीवरी के लिए अलग-अलग स्थानों पर भेजी गई गाड़ियां

Ad

हल्द्वानी:-  घरेलू गैस सिलेंडर को लेकर जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने निर्देश दिए थे कि गैस गोदाम से किसी को भी घरेलू गैस की डिलीवरी नहीं की जाएगी,  इसके बावजूद भी इंडेन गैस गोदाम में भारी संख्या में लोग गैस की डिलीवरी लेने के लिए पहुंच गए।

Ad

सूचना मिलने पर काठगोदाम थाना प्रभारी विमल मिश्रा पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे जिसके बाद स्थिति को नियंत्रण में लिया,और ट्रकों से सिलेंडर को छोटे वाहनों में भरकर होम डिलीवरी के लिए अलग-अलग स्थान पर भेजा गया।

उसके बाद एसडीएम प्रमोद कुमार और तहसीलदार कुलदीप पांडेय पूर्ति विभाग के साथ गैस गोदाम पहुंचे और लोगों को वापस घरों को भेजा गया, एसडीएम प्रमोद कुमार ने बताया की जिलाधिकारी द्वारा कल निर्देश जारी किए गए हैं कि घरेलू गैस सिलेंडर की पूर्ति  होम डिलीवरी से ही की जाएगी और गैस सिलेंडरों के वाहन अलग-अलग क्षेत्र में भेजे जा रहे हैं, गोदाम से किसी को भी सिलेंडर नहीं दिया जाएगा

यह भी पढ़ें 👉  दुग्ध उत्पादकों को मिलेगी बड़ी राहत, 15 अप्रैल से मिलेगा दो रुपये प्रति लीटर अधिक मूल्य

एसडीएम ने कहा कि गैस सिलेंडर की कालाबाजारी को रोकने को लेकर भी पूर्ति विभाग के साथ मिलकर अभियान भी चलाया जाएगा, उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कोई भी अनावश्यक रूप से कोई परेशान न हो जिले में गैस की कोई किल्लत नहीं है और धीरे-धीरे स्थिति सामान्य हो रही है।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉