उत्तराखण्डनैनीताल
आईजी कुमाऊं निवेदिता कुकरेती कुमार ने कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत से की शिष्टाचार भेंट

ADVERTISEMENTS
नैनीताल: आईजी कुमाऊं निवेदिता कुकरेती कुमार ने आज मंडल आयुक्त कार्यालय नैनीताल पहुंचकर मंडलायुक्त/सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान आईजी कुमाऊं ने कुमाऊं मंडल में कानून व्यवस्था को सुदृढ़, बेहतर और प्रभावी ढंग से अमल में लाने के लिए बहु-आयामी विषयों पर चर्चा की।
ADVERTISEMENTS
चर्चा में कुमाऊं मंडल में आधारभूत विभिन्न सुविधाओं सेवाओं के सुदृढ़ीकरण तथा शासन की प्राथमिकता वाले कार्यक्रमों के क्रियान्वयन पर विशेष बल दिया गया।
ADVERTISEMENTS
आईजी निवेदिता कुकरेती कुमार ने मंडलायुक्त को आश्वस्त किया कि शासन के अनुरूप सभी आयामों पर कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाएंगे और कानून व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए तेजी से कार्य किया जाएगा।
ADVERTISEMENTS


ADVERTISEMENTS











