Medical
उत्तराखण्डधर्म/संस्कृतिनैनीताल

कैंची धाम में देश-विदेश से आए श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा, कल शनिवार से ही 10 हजार से अधिक भक्तों ने डेरा डाला, प्रमुख स्थानों पर पुलिस तैनात

ADVERTISEMENTS Ad

नैनीताल:- श्रद्धा और संगठन का अद्भुत दृश्य रविवार को कैंची धाम में देखने को मिला, जहां नीब करौरी बाबा के 61वें स्थापना दिवस के अवसर पर देश-विदेश से आए श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। सुबह 4:45 बजे बाबा को भोग अर्पण कर मालपुए का प्रसाद वितरण प्रारंभ हुआ। इसके साथ ही बाबा के जयकारों से पूरा धाम गुंजायमान हो उठा।

ADVERTISEMENTS Ad

शनिवार से ही श्रद्धालुओं का आना शुरू
मेले की पूर्व संध्या पर ही 10 हजार से अधिक भक्तों ने कैंची धाम में डेरा जमा लिया था। सुबह होते-होते श्रद्धालुओं की संख्या में भारी इजाफा हुआ, जिससे  लगभग करीब दो किलोमीटर लंबी कतार लग गई।
प्रशासनिक सतर्कता और इंतजाम
श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए 600 शटल वाहन हल्द्वानी, भवाली, भीमताल व नैनीताल से कैंची धाम तक लगाए गए हैं। जिलाधिकारी वंदना सिंह स्वयं शटल से धाम पहुंचीं और व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने बताया कि सुरक्षा व भीड़ नियंत्रण के लिए पांच प्रमुख स्थानों पर पुलिस बल तैनात किया गया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हड्डी रोग जांच एवं नि:शुल्क परामर्श स्वास्थ्य शिविर का आयोजन शनिवार 22 अगस्त को, हड्डियों और शुगर की जांच के अलावा योग परामर्श भी मिलेगा
Ad

व्यवस्थित दर्शन, प्रसाद और सुरक्षा में विशेष ध्यान
मंदिर समिति के प्रबंधक प्रदीप साह भय्यू ने बताया कि बाबा को भोग अर्पित करने के साथ ही प्रसाद वितरण शुरू हो गया था। दर्शनार्थियों को पूरी सुव्यवस्था के साथ दर्शन कराए जा रहे हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से गर्भवती महिला की मौत, हादसे में दूसरी महिला घायल, पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर जांच की शुरू
Ad

वैश्विक आध्यात्मिक पर्यटन का केंद्र बनता कैंची धाम
नीब करौरी बाबा की ख्याति भारत ही नहीं, अमेरिका जैसे देशों तक फैली है। स्टीव जॉब्स से लेकर मार्क जकरबर्ग तक बाबा के भक्त रहे हैं। ऐसे में यह मेला अब सिर्फ धार्मिक नहीं, बल्कि वैश्विक अध्यात्मिक पर्यटन का केंद्र बन चुका है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉