Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

वीकेंड पर लगातार बढ़ती पर्यटकों की भीड़ को देखते हुए विशेष यातायात डायवर्जन प्लान जारी, 30 और 31 मई 2026 को सुबह 9 बजे से रात 10 बजे तक रहेगा प्रभावी

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानीः- वीकेंड पर लगातार बढ़ती पर्यटकों की भीड़ को देखते हुए नैनीताल पुलिस ने हल्द्वानी-काठगोदाम, कैंची धाम, भवाली और भीमताल क्षेत्रों के लिए विशेष यातायात एवं डायवर्जन प्लान जारी किया है। यह व्यवस्था 30 और 31 मई 2026 को सुबह 9 बजे से रात 10 बजे तक प्रभावी रहेगी।

ADVERTISEMENTS Ad

पुलिस प्रशासन के अनुसार वीकेंड के दौरान पर्वतीय क्षेत्रों में भारी ट्रैफिक दबाव को नियंत्रित करने के लिए कई मार्गों पर वाहनों का डायवर्जन किया जाएगा। साथ ही भारी वाहनों की आवाजाही पर भी समयबद्ध प्रतिबंध लागू रहेगा।

ADVERTISEMENTS Ad

भारी वाहनों पर रहेगा प्रतिबंध

ADVERTISEMENTS Ad

यात्रा रूट पर सुबह 6 बजे से रात 11 बजे तक भारी वाहनों का संचालन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। पर्वतीय क्षेत्रों से हल्द्वानी आने वाले भारी मालवाहक वाहनों को सुबह 8 बजे से रात 9 बजे तक जनपद सीमा पर ही रोका जाएगा। वहीं मैदानी क्षेत्रों से पहाड़ की ओर जाने वाले भारी वाहनों को गोलापार और खेड़ा चौकी क्षेत्र में रोका जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  गृह कलेश के चलते पत्नी की पाटल से वार कर की हत्या, आरोपी पति मौके से फरार, तलाश जारी

पर्यटक वाहनों के लिए डायवर्जन

बरेली रोड से पर्वतीय क्षेत्रों की ओर जाने वाले पर्यटक वाहन तीनपानी फ्लाईओवर से गोलापार रोड होकर नारीमन तिराहा, काठगोदाम होते हुए अपने गंतव्य तक जाएंगे।

रुद्रपुर और पंतनगर की ओर से आने वाले वाहनों को पंतनगर-लालकुआं-तीनपानी फ्लाईओवर-गौलापार रोड मार्ग से भेजा जाएगा। वहीं रामनगर और बाजपुर की ओर से आने वाले वाहनों को कालाढूंगी-नैनीताल तिराहा से मंगोली मार्ग की ओर डायवर्ट किया जाएगा।

भवाली और कैंची धाम में विशेष व्यवस्था

वीकेंड पर कैंची धाम और भवाली क्षेत्र में बढ़ती भीड़ को देखते हुए विशेष ट्रैफिक प्लान लागू रहेगा। अल्मोड़ा और रानीखेत से हल्द्वानी आने वाले भारी वाहनों को क्वारब और खैरना से रामगढ़-मुक्तेश्वर मार्ग की ओर डायवर्ट किया जाएगा।

बाहरी राज्यों और जिलों से आने वाले पर्यटक यदि अपने निजी वाहनों से भीमताल होते हुए कैंची धाम जाना चाहते हैं तो उनके वाहन विकास भवन पार्किंग, भीमताल में पार्क कराए जाएंगे। वहां से यात्रियों को शटल सेवा के माध्यम से कैंची धाम भेजा जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  सरकार की योजनाओं और सेवाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना हमारी प्राथमिकता, मुख्यमंत्री ने लाभार्थियों को कृषि यंत्र, मशरूम मिनीकिट, महालक्ष्मी एवं किशोरी किट का किया वितरण

इसी तरह नैनीताल-गेठिया मार्ग से आने वाले वाहनों को भवाली सैनेटोरियम पार्किंग में रोका जाएगा, जहां से श्रद्धालुओं को शटल सेवा उपलब्ध कराई जाएगी।

टैक्सी दोपहिया वाहनों की एंट्री बंद

वीकेंड के दौरान कैंची धाम क्षेत्र में टैक्सी दोपहिया वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। ऐसे वाहनों को सैनेटोरियम पार्किंग में पार्क कराया जाएगा और यात्रियों को शटल सेवा से मंदिर तक भेजा जाएगा।

पुलिस प्रशासन ने पर्यटकों और वाहन चालकों से अपील की है कि वे जारी ट्रैफिक प्लान का पालन करें और यात्रा से पहले निर्धारित रूट की जानकारी लेकर ही सफर करें, ताकि जाम और असुविधा से बचा जा सके।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉