उत्तराखण्डनैनीताल

स्कूल बसों में जीपीएस और सीसीटीवी लगाना अनिवार्य, स्कूल प्रबंधकों, एआरटीओ और शिक्षा विभाग को पत्र जारी किया

Ad

हल्द्वानी :- संभागीय परिवहन प्राधिकरण के सचिव संदीप सैनी ने स्कूल बसों में जीपीएस और सीसीटीवी नहीं लगाने के मामले में गुरुवार को नैनीताल, ऊधम सिंह नगर और चम्पावत जिले के स्कूल प्रबंधकों, एआरटीओ और शिक्षा विभाग को पत्र जारी किया है।
उन्होंने पत्र में कहा कि स्कूल की निजी और अनुबंधित बसों में जीपीएस और सीसीटीवी लगाया जाना विभागीय नियम के अनुसार अनिवार्य है। बस की सही जानकारी के लिए ट्रेकिंग ऐप का लिंक अभिभावकों को दिया जाना है, लेकिन ऐसी शिकायतें मिल रहीं है कि बसों में सीसीटीवी कैमरे और जीपीएस नहीं लगा है। बसों का संचालन नियम विरुद्ध किया जा रहा है। उन्होंने मामले में शिक्षा विभाग और एआरटीओ को कार्रवाई के निर्देश जारी किए हैं। बसों में स्कूली बच्चे सफर करते हैं। इसीलिए किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मामले में कार्रवाई की रिपोर्ट भी विभागीय अधिकारियों से मांगी है

यह भी पढ़ें 👉  होली के त्यौहार को लेकर प्रशासन ने किया महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन, ग्राम प्रधानों, पार्षदों, क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों और शहर के संभ्रांत नागरिकों ने की सहभागिता
Ad
Ad Ad Ad
यह भी पढ़ें 👉  पड़ोसियों के बीच हुई कहासुनी ने लिया हिंसक रूप, लाइसेंसी बंदूक से चलाई गोली, तीन लोग गंभीर रूप से घायल, क्षेत्र में तनाव का माहौल
Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉