Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

कालाढूंगी पुलिस ने अवैध कच्ची शराब तस्करी करने वाले युवक को किया गिरफ्तार, 80 पाउच कच्ची शराब बरामद

कालाढूंगी:- कोतवाली कालाढूंगी पुलिस ने अवैध कच्ची शराब की तस्करी करने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 80 पाउच अवैध कच्ची शराब बरामद की है। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजू नाथ टी.सी. के निर्देश पर चलाए जा रहे नशे के विरुद्ध अभियान के तहत प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार सैनी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान नया गाँव वन विभाग बैरियर से करीब 400 मीटर कालाढूंगी की ओर सड़क किनारे एक युवक संदिग्ध स्थिति में दिखाई दिया। पूछताछ और तलाशी में युवक के पास से 80 पाउच अवैध कच्ची शराब बरामद हुई।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  राज्य मंत्री भावना मेहरा ने किया दूरस्थ क्षेत्रों का भ्रमण, महिलाओं की सुनी समस्याएं, अधिकारियों को फोन कर दिए आवश्यक दिशा निर्देश
Ad

गिरफ्तार युवक की पहचान करमजीत सिंह (22 वर्ष) पुत्र गुरनाम सिंह, निवासी ग्राम पलकाचौड़ खेमपुर पानी की टंकी, गुलरभोज थाना गदरपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर संख्या 121/2025, धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री एवं मंत्रियों के कार्यक्रमों में अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति अनिवार्य, लापरवाही पर होगी विभागीय कार्रवाई, मुख्य विकास अधिकारी ने जारी किए निर्देश
Ad

गिरफ्तारी टीम में उपनिरीक्षक देवेंद्र सिंह राणा, कांस्टेबल किशन नाथ और अमनदीप सिंह शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉