Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने की जनसुनवाई, अधिकांश समस्याओं का मौके पर ही किया समाधान

कुमाऊं कमिश्नर/सचिव मा. मुख्यमंत्री दीपक रावत ने शनिवार को जनसुनवाई में नगर निगम में सफाई व्यवस्था, भूमि विवाद, खेती पर जबरन कब्जा करने, मुआवजा दिलाने, इंश्योरेंश की धनराशि ठगी करने, ग्राम बजून में सडक निर्माण के सम्बन्ध में, सेवानिवृत्त कर्मचारी को सेवायोजकों का लाभ दिलाने आदि के सम्बन्ध में समस्यायें आई आयुक्त ने अधिकांश शिकायतों का समाधान मौके पर किया।

ADVERTISEMENTS Ad

अनुपस्थित सफाई कर्मियों पर होगी कार्यवाही, आयुक्त ने जांच के दिए निर्देश

जनसुनवाई में कुछ वार्ड के लोगों द्वारा सफाई व्यवस्था कराने के अनुरोध पर आयुक्त ने नगर आयुक्त को निर्देशित किया है कि सभी वार्डों में तैनात सफाई कर्मियों की नियमित उपस्थिति का आंकलन कराया जाए। उन्होंने कहा कि निरीक्षण के दौरान जो भी सफाई कर्मचारी अपने निर्धारित वार्ड से अनुपस्थित पाए जाते हैं, उनके विरुद्ध तत्काल प्रभाव से नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा इस हेतु नियमित चैंकिग अभियान चलाया जाए।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से की मुलाकात, भीमताल विधानसभा क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं के लिए धनराशि स्वीकृत करने का किया आग्रह
Ad

निजी अमीनों द्वारा मौके पर जाकर भूमि की पैमाइश किए जाने के मामले को गंभीरता से लेते हुए आयुक्त ने उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाने के निर्देश दिए हैं। राधिका देवी ने शिकायत दर्ज कराई थी कि निजी अमीन द्वारा उनकी पैतृक संपत्ति का बंटवारा सही ढंग से नहीं किया गया। इस पर आयुक्त ने कड़ी नाराजगी
व्यक्त करते हुए आम जनमानस से अपील की है कि वे अपनी भूमि की पैमाइश केवल सरकारी अमीन से ही कराएं।

ADVERTISEMENTS Ad

आयुक्त ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि कोई भी प्राइवेट अमीन किसी निजी भूमि का सीमांकन करते हुए स्थल पर पाया जाता है, तो संबंधित अमीन के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: प्रदेश में बढ़ रहा सूखी ठंड का असर, मैदानी जिलों में कोहरे की संभावना, पर्वतीय जिलों में कोहरे के चलते बढ़ सकती है ठंड

दमुवांढूगा निवासी प्रेमा देवी ने बताया कि उन्होंने दमुवांढूगा क्षेत्र में एक कमरा 4 लाख रूपये में लिया लेकिन भवन स्वामी द्वारा न ही चार लाख दिये और न ही भवन दिया। जिस पर आयुक्त ने विक्रेता को कार्यालय में तलब कर दोनो पक्षों को सुनने के बाद समझौते के तहत विक्रेता को चार लाख वापस करने के निर्देश दिये, विक्रेता द्वारा बताया गया कि तय समयसीमा के भीतर धनराशि वापस कर दी जायेगी।

जनसुनवाई में मुनश्यारी के लोगों द्वारा वन पंचायत गठन, गोदावरी देवी ने धनराशि वापस दिलाने, सेवा निवृत्त कर्मचारी मदन सिंह बिष्ट ने सेवायोजकों का भुगतान कराने, सरस्वती कबडवाल ने भूमि के बंटवारे में तारबाड़ लगाने से रोके जाने के सम्बन्ध में शिकायत की। आयुक्त द्वारा कैम्प कार्यालय में क्रमवार सभी लोगों की समस्याओं को सुना और मौके पर समाधान किया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉