Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से की मुलाकात, भीमताल विधानसभा क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं के लिए धनराशि स्वीकृत करने का किया आग्रह

देहरादून:- कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने आज देहरादून में प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर भीमताल विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं एवं विकास कार्यों के संबंध में विस्तार से चर्चा की।

ADVERTISEMENTS Ad

इस दौरान मंत्री कैड़ा ने मुख्यमंत्री को भीमताल विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्रामीण क्षेत्रों की स्वास्थ्य, सड़क, शिक्षा, पेयजल सहित अन्य मूलभूत समस्याओं से अवगत कराया। उन्होंने क्षेत्र की जनता को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विभिन्न विकास कार्यों के लिए आवश्यक धनराशि स्वीकृत करने का आग्रह किया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हनीट्रैप और ब्लैकमेलिंग मामले में आरोपी महिला ज्योति सिंह को हाईकोर्ट से मिली राहत, अगली सुनवाई की तिथि 27 नवंबर निर्धारित
Ad

मंत्री कैड़ा ने कहा कि भीमताल विधानसभा क्षेत्र के दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में आज भी कई स्थानों पर सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा एवं पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं को और बेहतर बनाने की आवश्यकता है। क्षेत्र के समग्र विकास एवं आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए इन कार्यों का शीघ्र पूरा होना बेहद आवश्यक है।

ADVERTISEMENTS Ad

उन्होंने मुख्यमंत्री से जनहित से जुड़े इन महत्वपूर्ण कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर लेते हुए संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश देने तथा प्रस्तावित विकास कार्यों के लिए जल्द धनराशि स्वीकृत करने का आग्रह किया।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में स्वरोजगार को मिल रहा बढ़ावा, मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना से दीपिका ने बदली अपनी तकदीर, नौकरी तलाशने वाली बनीं दूसरों को रोजगार देने वाली उद्यमी

मंत्री कैड़ा ने कहा कि उनका निरंतर प्रयास है कि भीमताल विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक गांव तक विकास की योजनाओं का लाभ पहुंचे तथा ग्रामीणों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हों। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार जनहित एवं क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉