Medical
उत्तराखण्डऊधम सिंह नगर

एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने देर रात बुलाई बैठक, कानून व्यवस्था को लेकर अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

रुद्रपुर:-  ऊधम सिंह नगर जिले में पुलिसिंग को अधिक प्रभावी और जवाबदेह बनाने के लिए एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने आधी रात 12:30 बजे पुलिस लाइन में जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारियों और थाना-चौकी प्रभारियों की बैठक ली। अचानक देर रात आयोजित इस बैठक में एसएसपी ने पुलिस की कार्यप्रणाली, अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था को लेकर अपनी प्राथमिकताएं स्पष्ट करते हुए अधिकारियों को सख्त दिशा-निर्देश दिए।

ADVERTISEMENTS Ad

बैठक में एसएसपी ने जिले में अधिक से अधिक सीसीटीवी कैमरे स्थापित कराने और पहले से लगे कैमरों की 24 घंटे निगरानी सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि अपराधों की रोकथाम और अपराधियों की पहचान में सीसीटीवी व्यवस्था का प्रभावी उपयोग किया जाए। साथ ही सभी थाना और चौकी प्रभारियों को अपने क्षेत्रों में पुलिस की भौतिक मौजूदगी बढ़ाने और पुलिस प्रेजेंस प्रभावी ढंग से दर्ज करने के निर्देश दिए।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से की मुलाकात, भीमताल विधानसभा क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं के लिए धनराशि स्वीकृत करने का किया आग्रह
Ad

एसएसपी ने संवेदनशील मामलों में किसी भी तरह की लापरवाही न बरतने और तत्काल वैधानिक कार्रवाई करने को कहा। थानों और चौकियों में आने वाले पीड़ितों व फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता और संवेदनशीलता से सुनते हुए उनका समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

ADVERTISEMENTS Ad

महिला एवं बाल अपराधों को प्राथमिकता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई करने तथा गुमशुदगी के मामलों में तत्काल तलाश और बरामदगी के प्रयास करने को कहा। उन्होंने सभी पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्धारित वर्दी धारण करने, अनुशासन बनाए रखने और पुलिस विभाग की गरिमा के अनुरूप आचरण करने की हिदायत दी।

यह भी पढ़ें 👉  विधानसभा चुनाव से पहले सरकार ने किया बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 आईएएस और 17 आईपीएस अधिकारियों के तबादले कर नई जिम्मेदारियां सौंपी

एसएसपी ने अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी वैधानिक कार्रवाई कर कानून व्यवस्था मजबूत बनाए रखने के निर्देश देते हुए स्पष्ट किया कि बेहतर पुलिसिंग, आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान और अपराध नियंत्रण उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी अधिकारी और कर्मचारी पूरी निष्ठा, पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करें।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉