Medical
उत्तराखण्डदेहरादून

उत्तराखंड मौसम: नवंबर माह के अंत में भी दिन में गर्मी का एहसास, 27, 28 नवंबर को पर्वतीय जिलों के कुछ हिस्सों में पड़ सकता है पाला

देहरादून:-   नवंबर माह लगभग समाप्ति की ओर है उसके बावजूद भी ठंड अपेक्षित रूप से जोर नहीं पकड़ पा रही है। जलवायु परिवर्तन और मौसम के बदलते पैटर्न का असर प्रदेश के तापमान पर साफ नजर आ रहा है। पहाड़ से लेकर मैदान तक अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से ऊपर बना हुआ है। दिन में चटक धूप के कारण गर्मी का अहसास हो रहा है, जबकि रात में भी तापमान में अपेक्षित गिरावट नहीं आ रही है।

ADVERTISEMENTS Ad

हालांकि, मौसम विभाग ने 27 और 28 नवंबर को पाला और कोहरा छाने का पूर्वानुमान जारी किया है। इससे ठंड बढ़ने की संभावना है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  दिव्यांग कोटे से नौकरी पाने वाले शिक्षकों की फिर होगी मेडिकल जांच, शिक्षा विभाग ने किया नोडल अधिकारी नियुक्त
Ad

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, 27 और 28 नवंबर को प्रदेश के पर्वतीय जिलों के कुछ हिस्सों में पाला पड़ सकता है। वहीं, मैदानी क्षेत्रों के हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर जिले में भी कुछ स्थानों पर कोहरा छाने की संभावना है। खासकर सुबह और देर रात के समय ठंड का असर बढ़ सकता है।

ADVERTISEMENTS Ad

मौसम विभाग ने 29 नवंबर से दो दिसंबर तक प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहने का अनुमान जताया है। इस दौरान बारिश की कोई संभावना नहीं है। यानी दिसंबर की शुरुआत भी बिना बारिश के हो सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तरकाशी के पवाणी गांव में भीषण अग्निकांड, आग की चपेट में आने से करीब 30 लकड़ी के भवन जलकर राख, किसी प्रकार की जनहानि नहीं

बृहस्पतिवार को प्रदेश भर में मौसम साफ रहा और दिनभर चटक धूप खिली रही। इसके चलते लोगों को दिन के समय ठंड से राहत मिली। मौसम के आंकड़ों के मुताबिक, अधिकतम तापमान के साथ न्यूनतम तापमान भी सामान्य से ऊपर दर्ज किया गया। नवंबर माह के अंतिम दिनो  में तापमान का यह रुख मौसम के बदलते मिजाज की ओर संकेत कर रहा है। हालांकि, अगले दो दिनों में पाला और कोहरा बढ़ने से प्रदेश में सर्दी का अहसास तेज होने की उम्मीद जताई जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉