Medical
उत्तराखण्डपौड़ी

सड़क हादसा: वाहन अनियंत्रित होकर 100 मीटर गहरी खाई में गिरा, आठ महिलाओं की मौत, अन्य कई लोग घायल

पौड़ी गढ़वाल:-   पौड़ी जिले से शनिवार को एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। रिखणीखाल ब्लॉक में रिखणीखाल-सतपुली मोटर मार्ग पर कलवाड़ी गांव के पास एक यात्री वाहन अनियंत्रित होकर करीब 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। इस भीषण हादसे में वाहन चालक समेत आठ महिलाओं की मौत हो गई, जबकि कई अन्य लोग घायल हो गए। हादसे के बाद क्षेत्र में चीख-पुकार मच गई।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  गीजर ठीक करने के बहाने आये युवक ने सोने के कड़े किए चोरी, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, कब्जे से नगदी और आभूषण बरामद
Ad

बैंक का काम निपटाकर गांव लौट रही थीं महिलाएं

प्राप्त जानकारी के अनुसार, रिखणीखाल ब्लॉक के कोटनाली भंगलवाण की स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाएं बैंक संबंधी काम से सिद्धखाल गई थीं। बैंक का काम पूरा करने के बाद सभी महिलाएं वाहन से वापस अपने गांव लौट रही थीं। इसी दौरान कलवाड़ी गांव के समीप वाहन अचानक अनियंत्रित हो गया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने सुशीला तिवारी अस्पताल का किया औचक निरीक्षण, अव्यवस्थाओं और गंदगी पर जताई कड़ी नाराजगी, स्वच्छता व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश
Ad

चालक ने वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और वाहन सड़क से फिसलकर करीब 100 मीटर नीचे गहरी खाई में जा गिरा। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि वाहन में सवार लोगों को संभलने का मौका नहीं मिला।

ADVERTISEMENTS Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉