Medical
उत्तराखण्डदेहरादून

उत्तराखंड: प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, अंशुल सिंह बनाए गए नैनीताल के नए जिलाधिकारी, ललित मोहन रयाल को शासन में अपर सचिव कार्मिक एवं सतर्कता विभाग तथा अपर सचिव मुख्यमंत्री की मिली जिम्मेदारी

देहरादून:-  शासन ने शुक्रवार को भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) और राज्य सिविल सेवा के अधिकारियों के दायित्वों में फेरबदल किया है। शासन की ओर से जारी आदेश के तहत नैनीताल, अल्मोड़ा, देहरादून और हरिद्वार समेत कई जिलों में अधिकारियों की नई तैनाती की गई है। इस फेरबदल में नैनीताल के जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के स्थान पर अंशुल सिंह को जिले की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, ललित मोहन रयाल को शासन में अपर सचिव कार्मिक एवं सतर्कता विभाग तथा अपर सचिव मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी दी गई है।

ADVERTISEMENTS Ad

शासनादेश के अनुसार, अल्मोड़ा के जिलाधिकारी अंशुल सिंह को नैनीताल का नया जिलाधिकारी बनाया गया है, जबकि अल्मोड़ा की कमान दीप्ति सिंह को सौंपी गई है। दीप्ति सिंह इससे पहले निदेशक खेल एवं युवा कल्याण के पद पर तैनात थीं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: प्रदेश में दरोगा भर्ती के लिए बड़ा मौका, आवेदन की अंतिम तिथि 31 दिसंबर, पीएसी, आईआरबी, अग्निशमन और आबकारी विभाग में होगी नियुक्ति
Ad

इसके अलावा सुश्री निधि यादव को अपर सचिव कृषि एवं कृषक कल्याण विभाग के साथ अपर सचिव खेल एवं युवा कल्याण विभाग तथा निदेशक खेल एवं युवा कल्याण का दायित्व सौंपा गया है। वहीं, विनीत तोमर को प्रबंध निदेशक कुमाऊं मंडल विकास निगम, नैनीताल की जिम्मेदारी दी गई है।

ADVERTISEMENTS Ad

पीसीएस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में भी बदलाव किया गया है। कृष्ण कुमार मिश्र को अपर जिलाधिकारी देहरादून से अपर जिलाधिकारी हरिद्वार बनाया गया है। पंकज कुमार उपाध्याय को अपर मेलाधिकारी कुंभ मेला हरिद्वार के पद पर तैनाती दी गई है। वैभव गुप्ता को अपर जिलाधिकारी देहरादून की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  समर्पण और सम्मान-2026' समारोह में लगातार दूसरी बार सम्मानित हुए नाड़ी वैद्य राहुल गुप्ता और अंकिता गुप्ता, पिछले 15 वर्षों से दे रहे हैं चिकित्सा सेवाएं

इसी तरह सीमा विश्वकर्मा को डिप्टी कलेक्टर अल्मोड़ा से डिप्टी कलेक्टर नैनीताल भेजा गया है, जबकि सुधीर कुमार को डिप्टी कलेक्टर नैनीताल से डिप्टी कलेक्टर अल्मोड़ा स्थानांतरित किया गया है।

शासन ने सभी संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई तैनाती पर कार्यभार ग्रहण करने और इसकी अनुपालन आख्या कार्मिक एवं सतर्कता अनुभाग-01 को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। आदेश 27 नवंबर 2026 को जारी किया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉