Medical
उत्तराखण्डदेहरादून

उत्तराखंड: प्रदेश में बढ़ रहा सूखी ठंड का असर, मैदानी जिलों में कोहरे की संभावना, पर्वतीय जिलों में कोहरे के चलते बढ़ सकती है ठंड

देहरादून:- प्रदेश में मौसम अब धीरे-धीरे सर्द होने लगा है। बारिश और बर्फबारी के अभाव के बीच प्रदेश में सूखी ठंड का असर बढ़ने लगा है। आने वाले दिनों में पहाड़ से लेकर मैदान तक कोहरा लोगों की परेशानी बढ़ा सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र ने पर्वतीय जिलों के साथ मैदानी जिले हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में भी कोहरा छाने की संभावना जताई है। इससे सुबह और देर रात ठिठुरन बढ़ने के साथ ही सड़कों पर दृश्यता भी प्रभावित हो सकती है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने देर रात बुलाई बैठक, कानून व्यवस्था को लेकर अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
Ad

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, प्रदेश में 29 नवंबर से दो दिसंबर तक मौसम शुष्क बना रहेगा। इस दौरान बारिश की कोई संभावना नहीं है। मौसम के शुष्क रहने से दिन में धूप खिलने के बावजूद सुबह और शाम के तापमान में ठंड का एहसास बना रहेगा। खासकर रात के समय तापमान में गिरावट से सूखी ठंड लोगों को परेशान कर सकती है।

ADVERTISEMENTS Ad

मैदानी क्षेत्रों में सुबह के समय कोहरा छाने से सड़क और अन्य यातायात प्रभावित होने की आशंका है। वहीं, पर्वतीय इलाकों में भी कोहरे के चलते ठंड का असर बढ़ सकता है। मौसम के इस बदले मिजाज के बीच सुबह जल्दी और देर रात सफर करने वाले लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है। फिलहाल प्रदेशवासियों को बारिश के लिए इंतजार करना पड़ेगा, क्योंकि मौसम विभाग ने दो दिसंबर तक मौसम शुष्क रहने का अनुमान जताया  है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हनीट्रैप और ब्लैकमेलिंग मामले में आरोपी महिला ज्योति सिंह को हाईकोर्ट से मिली राहत, अगली सुनवाई की तिथि 27 नवंबर निर्धारित
Ad

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉