Medical
उत्तराखण्डदेहरादून

मौसम पूर्वानुमान: प्रदेश के कई जिलों में तेज हवाओं और बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

देहरादून। उत्तराखंड के कई जिलों में शनिवार को भी मौसम का मिजाज बदलने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार देहरादून, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और नैनीताल में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की संभावना जताई गई है। इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  पद्मश्री डॉक्टर ललित पांडे का रविवार को निधन,सामाजिक, शैक्षिक और पर्यावरणीय क्षेत्र में शोक की लहर
Ad

मौसम विभाग ने बताया कि इन क्षेत्रों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। वहीं, अन्य जिलों के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है।
मौसम विभाग के अनुसार प्रदेशभर में 11 मई तक मौसम इसी तरह बदला हुआ रहेगा। खासतौर पर पर्वतीय जिलों में हल्की से मध्यम बारिश और तेज हवाएं चल सकती हैं। हालांकि, 12 मई से मौसम के सामान्य होने की संभावना है

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने ढोलीगाँव में लगाया श्रम विभाग का बहुउद्देशीय शिविर, 2 दर्जन पंजीकृत श्रमिकों को वितरित की सामग्री
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉