Medical
अल्मोड़ाउत्तराखण्ड

नाबालिग बालिका को किया बरामद, आरोपी मऊ यूपी से गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS Ad

अल्मोड़ा। कोतवाली रानीखेत टीम ने पॉक्सो एक्ट के आरोपी को मऊ यूपी से गिरफ्तार किया और आरोपी के कब्जे से गुमशुदा नाबालिग बालिका को बरामद कर लिया है। बीती 29 सितम्बर को रानीखेत कोतवाली क्षेत्र निवासी एक महिला द्वारा अपनी नाबालिग पुत्री के घर से कॉलेज जाने व घर वापस न आने के सम्बन्ध में तहरीर दी थी। जिस पर कोतवाली रानीखेत में धारा 140(3) बीएनएस बनाम अज्ञात में अभियोग पंजीकृत किया गया था। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए एसएसपी देवेन्द्र पींचा के निर्देशों पर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीखेत अशोक धनकड़ के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन कर तत्काल नाबालिग बालिका की खोजबीन शुरू की गई।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मौसम: पर्वतीय जिलों में बारिश का सिलसिला जारी, देहरादून समेत तीन जिलों में बारिश की संभावना को लेकर अलर्ट जारी
Ad

गठित टीम ने जानकारी जुटाकर अथक प्रयास करते हुए रविवार को सरायलखंसी गोरखपुर हाईवे मऊ यूपी से गुमशुदा नाबालिग बालिका को अभियुक्त शिवम श्रीवास्तव (26 वर्ष) पुत्र निरंकार श्रीवास्तव के कब्जे से छुड़ाया  और अभियुक्त को गिरफ्तार करते हुए, पीड़िता के बयानों के आधार पर पंजीकृत अभियोग में धारा 137(2)/ 87/64(1) बीएनएस व 3/4 पॉक्सो अधिनियम की बढ़ोतरी कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गई। यहाँ पुलिस टीम में एसआई हेमा कार्की, हेड कांस्टेबल राजेश कुमार, महिला कांस्टेबल रीतु कोरंगा शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग सक्रिय, जमाखोरी, मिलावट और कालाबाजारी पर चलाया जा रहा सख्त अभियान
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉