उत्तराखण्डनैनीताल

सांसद अजय भट्ट ने की विभिन्न विभागों के विकास कार्यों की समीक्षा, कहा विद्युत विभाग के अभियंता कर्मचारियों की कार्यशैली पर रखें नजर

Ad

हल्द्वानी:- सांसद अजय भट्ट ने सर्किट हाउस सभागार पहुंचकर सिंचाई, लोनिवि, विद्युत विभाग द्वारा संचालित विकास कार्यों की समीक्षा कर जानकारियां ली।

Ad

सांसद ने सिंचाई विभाग की समीक्षा के दौरान निर्देश दिए कि बरसात के दौरान गौला पुल को नुकसान न पहुँचे, इसलिए जो भी सावधानियां बरतनी है या कार्य किए जाने हैं, समय से पूर्ण कर लिए जाएं। उन्होंने विभिन्न स्थानों पर गौला नदी से भू-कटाव रोकने हेतु तत्काल डीपीआर शासन में भेजने तथा डीपीआर की एक प्रति उन्हें भी उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने युद्धगति से काम करते हुए 15 मार्चतक पन चक्की-कटघरिया नहर कवरिंग कार्य पूर्ण करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।

इस दौरान उन्होंने लोक निर्माण विभाग द्वारा किए जा रहे तथा प्रस्तावित कार्यों की समीक्षा के दौरान निर्देश दिए कि निर्माण कार्यों को समयबद्धता तथा गुणवत्ता से पूर्ण किया जाए।

उन्होंने बच्ची नगर नहर कवरिंग हेतु प्रस्ताव शासन में भेजने तथा एस्टिमेट की एक प्रति उन्हें भी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

उन्होंने यूपीसीएल (विद्युत विभाग) के कार्यों की समीक्षा के दौरान नाराज़गी व्यक्त करते हुए निर्देश दिए कि अभियंता अपने अधीनस्थ कर्मियों की कार्य शैली पर पैनी नज़र रखें, जनहित के कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही व चूक न हो। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि विद्युत बिल ज्यादा आने की शिकायत पर नियमानुसार सब मीटर लगाकर जाँच की जाए।

यह भी पढ़ें 👉  मौसम: प्रदेश के पर्वतीय जिलों में आज बारिश और तूफान के आसार, मौसम विभाग ने अलर्ट किया जारी

उन्होंने क्षतिग्रस्त विद्युत पोल व झूलते हुए तारों की सूचना प्राप्त होने पर तत्काल कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने इसके साथ ही महत्वपूर्ण दिशा निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।

बैठक में अधिशासी अभियंता लोनिवि प्रत्यूष कुमार, अधिशासी अभियंता यूपीसीएल प्रदीप कुमार व संदीप कुमार गुप्ता, तहसीलदार कुलदीप पांडे, सहायक अभियंता सिंचाई चंद्रशेखर आर्या, सांसद प्रतिनिधि लक्ष्मण सिंह खाती, राजीव जायसवाल, हिमांशु मिश्रा, पूर्व जिला महामंत्री भाजपा कमल नयन जोशी आदि उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉