उत्तराखण्डहरिद्वार

नोएडा का युवक गंगा में बहा, एसडीआरएफ की टीम तलाश में जुटी, देर रात तक अभियान जारी रहने की संभावना

Ad

ऋषिकेश:- लक्ष्मणझूला क्षेत्र में गोवा बीच पर रविवार दोपहर दिल्ली-नोएडा से घूमने आए एक युवक के गंगा में नहाते हुए तेज धारा में बह जाने की सूचना मिली। एसडीआरएफ की टीम देर शाम तक युवक की तलाश में जुटी रही, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग पाया।

Ad

प्राप्त जानकारी के अनुसार दिल्ली-नोएडा से तीन युवक रविवार को ऋषिकेश घूमने पहुंचे थे। दोपहर करीब 3:15 बजे वे गोवा बीच पर नहाने के लिए उतरे थे। इसी दौरान अचानक तीन में से दो युवक गंगा की तेज धारा में बहने लगे।

उसी वक्त वहां से गुजर रहे एक राफ्ट पर मौजूद गाइड की नज़र उन पर पड़ी। गाइड ने बिना देरी किए राफ्ट को मोड़ा और साहस दिखाते हुए एक युवक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, लेकिन दूसरा युवक कुछ ही क्षणों में धारा के साथ ओझल हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और लापता युवक की खोजबीन शुरू की। एसडीआरएफ प्रभारी निरीक्षक कविंद्र सजवाण ने बताया कि लापता युवक की पहचान पिंटू शर्मा (24) पुत्र विजयपाल शर्मा, निवासी सोरखा, सेक्टर-115 नोएडा के रूप में हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  एप्रोच रोड और गौला पुल सुरक्षात्मक निर्माण कार्य का सांसद अजय भट्ट ने किया निरीक्षण, शेरनाला निर्माणाधीन मोटर पुल कार्य प्रगति के बारे में ली जानकारी

पिंटू के साथ मौजूद अन्य दो युवक अक्षय (18) पुत्र नंदराम सिंह, निवासी सेक्टर-35 नोएडा, अभिषेक शर्मा (18) पुत्र राकेश शर्मा को सुरक्षित बताया गया है। एसडीआरएफ टीम देर शाम तक सर्च ऑपरेशन चलाती रही लेकिन युवक का कोई पता नहीं चल सका। देर रात तक अभियान जारी रहने की संभावना है।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉