Medical
उत्तराखण्डहरिद्वार

ऑपरेशन कालनेमि: हरिद्वार पुलिस ने तंत्र-मंत्र के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का किया खुलासा, आरोपियों के कब्जे से लाखों रुपए की नगदी, लग्जरी कार, आईफोन और सामग्री बरामद

ADVERTISEMENTS Ad

हरिद्वार:- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन कालनेमि’ के तहत हरिद्वार पुलिस ने अंधविश्वास और तंत्र-मंत्र के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा किया है। श्यामपुर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो पुरुषों और एक महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 4.55 लाख रुपये नकद, एक लग्जरी कार, आईफोन और तंत्र-मंत्र में इस्तेमाल होने वाली सामग्री बरामद की है।

ADVERTISEMENTS Ad

पुलिस के मुताबिक, 16 जुलाई की रात डायल-112 के माध्यम से सूचना मिली थी कि चंडी माता मंदिर के पास मन्नत ढाबे के नजदीक एक व्यक्ति से 4.60 लाख रुपये की ठगी कर एक पुरुष और महिला सफेद रंग की एंडेवर कार से फरार हो गए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

सूचना मिलते ही श्यामपुर थाना प्रभारी नितेश शर्मा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। इसके बाद क्षेत्र में नाकाबंदी कर सभी चेक पोस्ट और पिकेट को अलर्ट किया गया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच शुरू की और करीब 12 घंटे के भीतर चिड़ियापुर माइनिंग चेक पोस्ट के पास से तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  एसकेएम स्कूल में एस्ट्रो पाठशाला लैब का शुभारंभ, विद्यार्थियों को मिलेगा तकनीकों को समझने का अवसर
Ad

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी सोशल मीडिया और यूट्यूब चैनल के जरिए लोगों को तंत्र-मंत्र, पूजा-पाठ और कथित चमत्कारों का भरोसा दिलाते थे। उनका AGHORA नाम से एक यूट्यूब चैनल भी संचालित था, जहां इस तरह के वीडियो अपलोड किए जाते थे। इन वीडियो से प्रभावित होकर लोग अपनी पारिवारिक परेशानियों, कथित भूत-प्रेत और अन्य समस्याओं के समाधान के लिए आरोपियों से संपर्क करते थे।
आरोप है कि हरियाणा निवासी विनोद कुमार भी इनके संपर्क में आया था। आरोपियों ने उसे चंडी देवी मंदिर के पास विशेष पूजा कराने का झांसा दिया और इसके लिए 4.60 लाख रुपये खर्च होने की बात कही। योजना के तहत उसे लाल धागे से बंधा मिट्टी का मटका देकर मंत्र जाप करने में लगाया गया और इसी दौरान नकदी से भरा बैग लेकर आरोपी कार से फरार हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  केंद्रीय राज्यमंत्री अजय टम्टा ने कैंचीधाम में यातायात व्यवस्था को लेकर सर्किट हाउस में अधिकारियों की बैठक ली, वैकल्पिक मार्ग व पार्किंग विकसित करने के दिए निर्देश

पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों में विश्वास पैदा करते थे और फिर डर व अंधविश्वास का सहारा लेकर उनसे पैसे और आभूषण ठग लेते थे। पुलिस के अनुसार, अन्य राज्यों में भी इस तरह की घटनाओं में उनकी संलिप्तता की जांच की जा रही है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मलकीत उर्फ राकेश शर्मा उर्फ मोहित (31 वर्ष), निवासी बिजनौर हाल देहरादून, मोंटी जोशी (32 वर्ष), निवासी पटेलनगर देहरादून और अर्चना रावत (31 वर्ष), निवासी पौड़ी गढ़वाल हाल देहरादून के रूप में हुई है।

श्यामपुर थाना प्रभारी नितेश शर्मा ने लोगों से अपील की है कि तंत्र-मंत्र, भूत-प्रेत, चमत्कार या अंधविश्वास के नाम पर पैसे मांगने वाले लोगों से सावधान रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉