Medical
उत्तराखण्डपिथौरागढ़

कलयुगी शिक्षक को तीन नाबालिग छात्राओं से छेड़खानी के आरोप में पुलिस ने किया गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS Ad

पिथौरागढ़:- बीते वर्ष एक शिक्षक पर तीन नाबालिग छात्राओं के साथ छेड़खानी का आरोप लगा था। अभिभावकों ने शिकायती पत्र देकर आरोपी शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। आरोपी शिक्षक के खिलाफ पुलिस ने पॉक्सो एक्ट व अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था।
पिथौरागढ़ जिले के बंगापानी तहसील क्षेत्र के एक राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में तैनात विज्ञान शिक्षक को तीन नाबालिग छात्राओं से छेड़खानी के आरोप में गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेज दिया। जौलजीबी थाने में आरोपी के खिलाफ पुलिस ने नौ अप्रैल 2025 को पॉक्सो एक्ट एवं अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  धनतेरस और दीपावली के अवसर पर पुलिस ने शहर की यातायात व्यवस्था में किया बदलाव, तीन दिनों तक रहेगा डायवर्जन प्लान लागू
Ad

जौलजीबी थाना पुलिस के मुताबिक, बीते साल 30 और 31 दिसंबर को नौवीं कक्षा में पढ़ने वाली तीन छात्राओं ने स्कूल के ही विज्ञान शिक्षक कपकोट जिला बागेश्वर निवासी प्रताप सिंह कोश्यारी पर छेड़खानी करने का आरोप लगाया था। मामला तूल पकड़ने पर पीड़ित छात्राओं ने परिजनों के साथ जौलजीबी थाने पहुंचकर आरोपी शिक्षक के खिलाफ तहरीर दी थी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  भतीजे ने लोहे की रॉड से हमला कर की चाचा-चाची की हत्या, बीच बचाव करने आई बहू घायल, आरोपी फरार, तलाश जारी, दोहरे हत्याकांड से पूरे गांव में दहशत और आक्रोश का माहौल
Ad

इससे पहले बीती 29 मार्च को स्कूल से जुड़े अभिभावकों ने प्रधानाचार्य को एक शिकायती पत्र देकर आरोपी शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। जौलजीबी थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉