Medical
उत्तराखण्डऊधम सिंह नगर

तीन दिन पहले लापता हुए युवक का शव पुलिस ने किया बरामद, तीन दोस्तों को हत्या के आरोप में किया गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS Ad

किच्छा:- ऊधमसिंह नगर जिले के किच्छा में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आ रही है। पुलभट्टा पुलिस ने तीन दिन पहले लापता हुए एक युवक का शव बरामद किया है, पुलिस ने मृतक के तीन दोस्तों को हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है।

ADVERTISEMENTS Ad

जानकारी के अनुसार, सतुईया निवासी 30 वर्षीय बंटी 9 फरवरी की शाम से लापता था। जब वह लापता हुआ, उस समय वह अपनी पत्नी के साथ गांव में मौजूद था, जबकि उसकी मां महाकुंभ में गई हुई थी। मंगलवार को जब बंटी की मां महाकुंभ से लौटीं, तो उन्हें अपने बेटे के गायब होने की जानकारी मिली। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि बंटी की हत्या उसके ही दोस्तों ने गांव के बाहर स्थित एक हवेली में की थी। आरोपियों ने धारदार हथियार से उसकी बेरहमी से हत्या कर दी। जांच आगे बढ़ाते हुए पुलिस ने शव बरामद किया और तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मामले की गहराई से जांच की और सबूतों के आधार पर तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में उन्होंने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस अब हत्या के पीछे की असली वजह और अन्य संभावित पहलुओं की जांच कर रही है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  फर्जी प्रमाण पत्रों के सहारे हासिल की शिक्षक की नौकरी, तीन सहायक अध्यापकों के खिलाफ पुलिस ने किया धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज, जनवरी 2026 में मिली थी नियुक्ति
Ad

इस घटना से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। लोग यह सोचकर हैरान हैं कि दोस्त ही दोस्त के दुश्मन बन सकते हैं। पुलिस जल्द ही मामले से जुड़े और भी तथ्यों को उजागर कर सकती है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  सड़क हादसा: बेलबाबा के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, दो युवकों की मौत, एक गंभीर रूप से घायल, मृतकों में ग्राम विकास अधिकारी भी शामिल
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉