Medical
उत्तराखण्ड

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के बेटे के नाम पर विधायकों से रकम मांगने वाले दो युवकों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, एक अन्य आरोपी की तलाश जारी

ADVERTISEMENTS Ad

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बेटे  के नाम पर रुद्रपुर विधायक शिव अरोड़ा, रानीपुर विधायक आदेश चौहान और नैनीताल विधायक सरिता आर्या से रुपये मांगने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मंगलवार को रुद्रपुर और हरिद्वार पुलिस ने मामले में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। अभी एक आरोपी फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। पुलिस के मुताबिक, बीते रविवार रुद्रपुर विधायक शिव अरोड़ा के सहयोगी अभिषेक मिश्रा ने पुलिस को तहरीर दी थी कि 13 फरवरी को विधायक अरोड़ा के मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से कॉल आई। कॉलर ने खुद को कथित रूप से केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का बेटा जय शाह बताया। उसने विधायक अरोड़ा को कैबिनेट मंत्री बनवाने के नाम पर पार्टी फंड के लिए 3 करोड़ रुपये देने की मांग की है। इस मामले में अंजान कॉलर के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने बताया कि इस मामले में मंगलवार को पुलिस ने मूल रूप से यूपी के थाना निधौरी कलां, एटा एवं हाल निवासी चौकी बीरबल गाजियाबाद निवासी उवैश अहमद पुत्र सगीर अहमद को रुद्रपुर में ब्लॉक रोड से गिरफ्तार किया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  यूनिट टेस्ट के दौरान छात्राओं की तबीयत बिगड़ी, चीख पुकार से डरी अन्य छात्राएं, घटना के बाद भूत प्रेत की अफवाह, सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए स्कूल में छुट्टी
Ad

वहीं, नैनीताल के एसपी क्राइम जगदीश चंद्र ने बताया कि मामले में हरिद्वार पुलिस ने भी सोमवार शाम मयूर विहार फेस-3, दिल्ली निवासी प्रियांशु पन्त को गिरफ्तार किया है। इसी मामले में शामिल एक अन्य आरोपी सपेरा बस्ती थाना गाजीपुर, नई दिल्ली निवासी गौरव नाथ पुत्र बहादुर अभी फरार बताया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  दिल्ली ओपन तैराकी प्रतियोगिता में हल्द्वानी के छात्र कौस्तुभ भट्ट ने जीता स्वर्ण पदक, 50 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक स्पर्धा में हासिल किया पहला स्थान, प्रदेश और विद्यालय का नाम किया रोशन
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉