उत्तराखण्डनैनीताल

पुलिस को मिली सफलता, दो बालिकाओं को 2 घंटे में सकुशल किया बरामद

Ad

हल्द्वानी:- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा के दिशा-निर्देशन में जनपद  पुलिस द्वारा लगातार गुमशुदा / लापता बच्चों की बरामदगी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत एक सराहनीय सफलता प्राप्त हुई है।
घर से नाराज़ होकर गई बालिकाओं को 2 घण्टे में हल्द्वानी पुलिस ने यूपी से सकुशल बरामद कर परिजनों को सुपुर्द कर दिया, बच्चों को सकुशल पाकर परिजनों ने नैनीताल पुलिस का आभार व्यक्त किया।

Ad

कोतवाली हल्द्वानी में दो शिकायतकर्ताओं निवासी हल्द्वानी ने सूचना दी कि उनकी बालिकाएं घर से बिना बताए कहीं चली गई हैं। परिजनों द्वारा काफी खोजबीन करने के बाद भी उनका कोई पता नहीं चल सका।

सूचना पर प्रभारी निरीक्षक अमर चंद्र शर्मा द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए नाबालिग बालिकाओं की बरामदगी हेतु एक पुलिस टीम गठित की गई।। टीम की मेहनत, तत्परता एवं तकनीकी सर्विलांस की मदद से 2 घंटे के अंदर ही दोनों नाबालिग बालिकाओं को बिलासपुर, जिला रामपुर से सकुशल बरामद किया गया।

बाल कल्याण अधिकारी द्वारा दोनों से पूछताछ करने पर ज्ञात हुआ कि घरवालों द्वारा डांटे जाने के कारण वे घर से नाराज होकर नौकरी की तलाश में निकल गई थीं।

यह भी पढ़ें 👉  विदेशी महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, होटल की तीसरी मंजिल से लगायी छलांग

दोनों बच्चियों की काउंसलिंग कराकर उन्हें सकुशल उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया। अपने बच्चों को सकुशल पाकर परिजनों ने नैनीताल पुलिस का आभार व्यक्त किया।

बरामदगी टीम में उप निरीक्षक प्रेम विश्वकर्मा, प्रभारी चौकी मंडी, ललित मेहरा महिला कांस्टेबल दीपा कुमारी शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉