Medical
अल्मोड़ाउत्तराखण्ड

अल्मोड़ा के दन्यां में चर्चित हत्याकांड का पुलिस ने किया सात दिन में खुलासा, मृतक की बेटी और दामाद को जम्मू कश्मीर के कटरा से किया गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS Ad

अल्मोड़ा:-  दन्यां क्षेत्र के सेली गांव में हुए चर्चित हत्याकांड का पुलिस ने सात दिन के भीतर खुलासा करते हुए मृतक की बेटी और दामाद को जम्मू-कश्मीर के कटरा से गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपियों को ट्रांजिट प्रक्रिया पूरी करने के बाद अल्मोड़ा लाया गया, जहां न्यायालय में पेशी के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

ADVERTISEMENTS Ad

पुलिस के अनुसार, सेली गांव निवासी चंद्रशेखर पांडे पर बीते शनिवार रात उनके ही घर में धारदार हथियार से हमला किया गया था। गंभीर रूप से घायल अवस्था में उन्हें पहले स्थानीय अस्पताल और फिर अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। हालत नाजुक होने पर उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया, लेकिन उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मौसम: प्रदेश में अगले दो दिन भारी बारिश की संभावना, देहरादून समेत 5 जिलों में बारिश की चेतावनी के चलते सतर्क रहने की सलाह
Ad

प्रारंभिक जांच में हत्या के आरोप मृतक की बेटी जानकी पांडे, उसके पति धर्मवीर शर्मा और मृतक की पत्नी खष्टी देवी पर लगे। मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने तीनों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।

ADVERTISEMENTS Ad

हरियाणा से गांव पहुंचे थे आरोपी

पुलिस जांच में सामने आया कि जानकी पांडे अपने पति धर्मवीर शर्मा के साथ हरियाणा से सेली गांव आई थी। आरोप है कि इसी दौरान पारिवारिक विवाद के चलते चंद्रशेखर पांडे पर धारदार हथियार से हमला किया गया,
जिससे उनकी मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए थे, जिससे पूरे गांव में दहशत का माहौल बन गया।

तीन राज्यों में चली तलाश, कटरा से दबोचे गए आरोपी

एसएसपी के निर्देश पर गठित पुलिस की तीन टीमों ने अल्मोड़ा, उत्तराखंड से लेकर हरियाणा और अन्य संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी। तकनीकी साक्ष्यों और सर्विलांस की मदद से पुलिस ने 26 जून को दोनों मुख्य आरोपियों को कटरा (जम्मू-कश्मीर) से गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें 👉  पानी की मोटर और बिजली का सामान चुराने वाले चोरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, अभियुक्तों के कब्जे से सामान बरामद

कटरा की अदालत से ट्रांजिट रिमांड लेने के बाद पुलिस दोनों आरोपियों को अल्मोड़ा लेकर पहुंची। यहां वैधानिक कार्रवाई पूरी करने के बाद उन्हें न्यायालय में पेश किया गया, जहां से दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

दामाद का आपराधिक इतिहास आया सामने

पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी धर्मवीर शर्मा का पहले से आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। पुलिस अब हत्या के पीछे की वास्तविक वजह, पारिवारिक विवाद और अन्य संभावित पहलुओं की गहन जांच कर रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉