उत्तराखण्डदेहरादून

नगर निकायों के चुनाव की तैयारी शुरू, दिसंबर माह के अंतिम सप्ताह में हो सकते हैं चुनाव

Ad

प्रदेश में नगर निकाय चुनाव की तैयारी चल रही है, नगर निकायों के चुनाव दिसंबर माह में हो सकते हैं।  शहरी विकास विभाग और राज्य निर्वाचन आयोग ने अपनी तैयारी तेज कर दी है। इस सप्ताह ओबीसी आरक्षण संबंधी अध्यादेश को राजभवन से मंजूरी भी मिल सकती है।

Ad

नगर निकाय चुनावों के लिए कुछ प्रक्रियाएं अभी बाकी हैं। इनमें पहली है अध्यादेश पर फैसला। शासन ने ओबीसी आरक्षण लागू करने संबंधी अध्यादेश राजभवन को भेजा है, जिस पर इस सप्ताह राजभवन मंजूरी दे सकता है। अध्यादेश को मंजूरी मिलने के बाद ओबीसी आरक्षण की नियमावली पर निर्णय होगा। मुख्यमंत्री को इस पर अनुमोदन देना है।
नियमावली आने के बाद आरक्षण लागू करने की प्रक्रिया जिलाधिकारियों के स्तर से होगी। इसके बाद राज्य निर्वाचन आयोग अधिसूचना जारी करेगा। बताया जा रहा है कि 15 दिसंबर के आसपास अधिसूचना जारी हो सकती है। दिसंबर के अंतिम सप्ताह में चुनाव कराने की योजना पर काम चल रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 7 मार्च को हरिद्वार दौरे पर, सीएए के तहत पांच लोगों को नागरिकता प्रमाण पत्र सौंपेंगे, लंबे समय से भारत में रह रहे लोगों को मिलेगी राहत
Ad
Ad Ad Ad
यह भी पढ़ें 👉  हादसा: लोक गायिका रिंकू राणा की सड़क दुर्घटना में मौत, होली खेलने के बाद लौट रही थीं घर, परिजनों में मचा कोहराम, पूरे क्षेत्र में शोक की लहर
Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉