Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

कैंची धाम मेले में जाम से राहत दिलाने की तैयारियां तेज, कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने निर्माणाधीन भवाली-रातीघाट बाईपास मार्ग का निरीक्षण कर प्रगति का लिया जायजा

ADVERTISEMENTS Ad

नैनीताल:- कैंची धाम में मेले के दौरान लगने वाले जाम से राहत दिलाने के लिए प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में कुमाऊं आयुक्त एवं सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत ने सोमवार को निर्माणाधीन भवाली-सैनिटोरियम-रातीघाट बाईपास मार्ग का स्थलीय निरीक्षण कर कार्य की प्रगति का जायजा लिया।

ADVERTISEMENTS Ad

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने बताया कि बाईपास मार्ग पर सड़क कटान का कार्य पूरा हो चुका है, जबकि रातीघाट में अल्मोड़ा हाईवे को जोड़ने वाले वैली ब्रिज का निर्माण अंतिम चरण में है। लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता मनोहर सिंह धर्मशक्तू ने बताया कि पुल का निर्माण कार्य अगले तीन दिनों में पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद तकनीकी परीक्षण के उपरांत मार्ग को यातायात के लिए खोल दिया जाएगा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, टीम और पुलिस वाहनों पर कई राउंड फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में लगी गोली, उपचार के लिए भेजा अस्पताल
Ad

आयुक्त दीपक रावत ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सड़क के समतलीकरण, साइनेज, सुरक्षा प्रबंध और अन्य शेष कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाए, ताकि मार्ग श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षित और सुविधाजनक बन सके।

ADVERTISEMENTS Ad

निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने कैंची धाम में मंदिर माला मिशन के तहत निर्माणाधीन पार्किंग परियोजना का भी जायजा लिया। अधिकारियों ने बताया कि यहां 330 वाहनों की क्षमता वाली पार्किंग विकसित की जा रही है। दो मंजिला पार्किंग ढांचे का निर्माण पूरा हो चुका है और फिलहाल 180 वाहनों के खड़े होने की व्यवस्था तैयार है।

श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पार्किंग से मंदिर तक पाथवे का अधिकांश कार्य भी पूरा कर लिया गया है। कंट्रोल रूम स्थापित किया जा चुका है, जबकि पार्किंग परिसर को जोड़ने वाले ब्रिज का निर्माण तेजी से चल रहा है। अधिकारियों ने बताया कि सभी निर्माण कार्य अगले तीन माह के भीतर पूरे कर लिए जाएंगे।
गौरतलब है कि कैंची धाम मेले के दौरान हर वर्ष हजारों श्रद्धालुओं के पहुंचने से भवाली, गरमपानी और आसपास के क्षेत्रों में लंबा जाम लग जाता है। ऐसे में बाईपास मार्ग और नई पार्किंग व्यवस्था शुरू होने से यातायात प्रबंधन में बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कल 16 अगस्त को जनपद नैनीताल भ्रमण पर, विभिन्न कार्यक्रमों में करेंगे प्रतिभाग

निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी विवेक कुमार राय, उप जिलाधिकारी अनुराग आर्या, पुलिस क्षेत्राधिकारी रविकांत सेमवाल, अधिशासी अभियंता रत्नेश कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉