Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

वार्ड संख्या 58 के निवासियों को मिली लो वोल्टेज की समस्या से राहत, पार्षद मनोज जोशी के प्रयासों से लगा नया ट्रांसफार्मर

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानीः-   प्रगति विहार क्षेत्र वार्ड संख्या 58 के निवासियों को लंबे समय से चली आ रही लो वोल्टेज की समस्या से अब राहत मिल गई है। पार्षद मनोज जोशी के प्रयासों से क्षेत्र में नया ट्रांसफार्मर स्थापित किया गया है, जिससे बिजली आपूर्ति में सुधार होगा।

ADVERTISEMENTS Ad

उन्होंने बताया कि प्रगति विहार कॉलोनी के लोग काफी समय से लो वोल्टेज की समस्या से जूझ रहे थे। इस समस्या को लेकर बिजली विभाग से लगातार संपर्क और आग्रह किया गया, जिस पर उत्तराखंड पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने सकारात्मक पहल करते हुए नया ट्रांसफार्मर स्थापित किया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  रास्ता पूछने के बहाने महिला की चेन छीनने वाला बदमाश गिरफ्तार, बिना नंबर प्लेट की स्कूटी और लूटी चेन भी बरामद
Ad

नए ट्रांसफार्मर के लगने से प्रगति विहार के साथ-साथ इन्द्रपुरी और शक्ति विहार क्षेत्र के लोगों को भी बिजली आपूर्ति में राहत मिलने की उम्मीद है। कॉलोनी वासियों की यह मांग लंबे समय से लंबित थी, जो अब पूरी हो गई है।

इस अवसर पर क्षेत्रीय जनता ने पार्षद मनोज जोशी के प्रयासों की सराहना की और बिजली विभाग का आभार जताया। साथ ही एसडीओ सुधा जोशी और जेई धीरज पंत के विशेष सहयोग के लिए धन्यवाद व्यक्त किया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉