उत्तराखण्डदेहरादून

सड़क हादसा: मसूरी रोड पर कार अनियंत्रित होकर खाई में गिरी, हादसे में पिथौरागढ़ के रहने वाले युवक की दर्दनाक मौत

Ad

देहरादून:-  पहाड़ से पढ़ाई करने आए एक युवक की  सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। मसूरी रोड स्थित शिखर फॉल के पास एक कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसे में पिथौरागढ़ के रहने वाले एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई।

Ad

जानकारी के अनुसार घटना देर रात उस समय हुई जब कार शिखर फॉल के पैदल मार्ग के पास अचानक नियंत्रण खो बैठी और गहरी खाई में जा पलटी। हादसे की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ और पुलिस टीम मौके पर पहुंची और तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। कार खतरनाक स्थिति में फंसी हुई थी, जिससे बचाव कार्य काफी चुनौतीपूर्ण हो गया।

रेस्क्यू टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद कार सवार दो युवाओं भार्गव शर्मा और दिशा रावल को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। लेकिन तीसरा युवक मोहित सिंह खड़ायत कार और चट्टान के बीच बुरी तरह फंसा हुआ था। हालात इतने गंभीर थे कि वाहन को हटाने के लिए क्रेन बुलानी पड़ी। काफी देर की कोशिशों के बाद जब उसे बाहर निकाला गया, तब तक उसकी सांस थम गई थीं।

यह भी पढ़ें 👉  केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कल हल्द्वानी में, सीएम धामी ने कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं को लेकर दिए सख्त निर्देश, प्रशासन अलर्ट
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉