Medical
उत्तराखण्डऊधम सिंह नगर

सड़क हादसा: गलत दिशा से आ रही ट्रैक्टर ट्राली ने कार को मारी टक्कर, नेपाल मूल की एक महिला की मौत, तीन लोग गंभीर रूप से घायल

ADVERTISEMENTS Ad

किच्छा:- आज शनिवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसे में नेपाल मूल की एक महिला की मौत हो गई, जबकि कार में सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना किच्छा के पास सितारगंज रोड पर उस समय हुई जब गलत दिशा से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली ने कार को जोरदार टक्कर मार दी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  ऑल्टो कार अनियंत्रित होकर खाई में गिरी, स्थानीय लोगों ने रेस्क्यू कर घायलों को पहुंचाया सीएचसी, प्राथमिक उपचार के बाद सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी किया रेफर
Ad

पुलिस के मुताबिक हादसा सुबह करीब साढ़े चार बजे हुआ। कार में सवार चार लोग दिल्ली से नेपाल की ओर जा रहे थे। किच्छा के समीप ट्रैक्टर-ट्रॉली के उल्टी दिशा में आने से आमने-सामने की टक्कर हो गई।

ADVERTISEMENTS Ad

दुर्घटना में 40 वर्षीय जयंती देवी, निवासी नेपाल, की मौके पर ही मौत हो गई। अन्य तीन घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक की तलाश शुरू कर दी है और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, आपदा से क्षतिग्रस्त मोटर मार्गों को सही करने के अधिकारियों को दिये निर्देश
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉