उत्तराखण्डनैनीताल

सीमा पाठक को मिली ग्राम प्रधान संगठन की प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी, क्षेत्र में खुशी का माहौल

Ad

हल्दूचौड़:-  जयपुर खीमा की प्रधान सीमा पाठक को बड़ी जिम्मेदारी मिली है। उन्हें ग्राम प्रधान प्रदेश संगठन का प्रदेश उपाध्यक्ष चुना गया है। यह निर्णय देहरादून में आयोजित चुनाव के बाद लिया गया।

Ad

सीमा पाठक की पहचान एक सक्रिय जनप्रतिनिधि के रूप में रही है। पंचायत प्रतिनिधियों के मुद्दों को मजबूती से उठाने, संगठन में सक्रिय भागीदारी और उनके अनुभव को देखते हुए उन्हें यह दायित्व सौंपा गया है। उनके चयन से क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

सीमा पाठक लगातार दूसरी बार जयपुर खीमा की प्रधान चुनी गई हैं, जो उनकी लोकप्रियता और विश्वास को दर्शाता है। इससे पहले भी वह संगठन में प्रदेश सचिव जैसे महत्वपूर्ण पद पर अपनी जिम्मेदारी से निभा चुकी हैं।
प्रदेश अध्यक्ष योगिता रावत सहित कई ग्राम प्रधानों और जनप्रतिनिधियों ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड बोर्ड कापियों का मूल्यांकन कार्य आज खत्म, अप्रैल के अंतिम सप्ताह तक जारी किया जा सकता है रिजल्ट

सीमा पाठक के इस पद पर आने से पंचायत स्तर के मुद्दों को प्रदेश स्तर पर और ज्यादा मजबूती से उठाए जाने की उम्मीद जताई जा रही है।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉