Medical
उत्तराखण्डदेहरादून

12वीं बोर्ड की परीक्षा में फेल होने पर छात्रा ने खाया जहर, इलाज के दौरान मौत

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून से एक दुखद खबर सामने आ रही है। यहां 12वीं बोर्ड की परीक्षा में फेल होने पर एक छात्रा ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जिसके बाद छात्रा के परिजन उसे अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस के अनुसार देहरादून के कुड़कावाला डोईवाला निवासी छात्रा के जहर खाने के बाद उसे परिजन उपचार के लिए अस्पताल लाए थे। सूचना मिलते ही कोतवाली डोईवाला से पुलिस टीम भी अस्पताल पहुंची और पुलिस को जानकारी देते हुए परिजनों ने बताया गया कि शनिवार को 12वीं का बोर्ड परीक्षा परिणाम घोषित हुआ था, जिसमें पीड़िता फेल हो गई। इसी कारण उसने दुखी होकर विषैले पदार्थ का सेवन कर लिया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मौसम: पर्वतीय जिलों में बारिश का सिलसिला जारी, देहरादून समेत तीन जिलों में बारिश की संभावना को लेकर अलर्ट जारी
Ad

बताया कि प्राथमिक उपचार के बाद पीड़िता को हायर सेंटर जौलीग्रांट रैफर किया गया, वहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। छात्रा की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  घरेलू विवाद के चलते युवक ने डंडे से पीट-पीट कर दी पत्नी की हत्या, आरोपी मौके से फरार, तलाश जारी
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉