उत्तराखण्डनैनीताल

बस का हुआ स्टीयरिंग लॉक, अनियंत्रित होकर खाई की ओर लटकी, बस में सवार सभी यात्री सुरक्षित

Ad

नैनीताल-हल्द्वानी हाईवे पर रोडवेज बस का अचानक स्टीयरिंग लॉक हो गया। जिससे बस खाई की ओर से लटकी गई। चालक ने समय रहते बस को ब्रेक लगाकर नियंत्रित कर लिया, जिससे बस खाई में गिरने से बच गई।

Ad

जानकारी के अनुसार उत्तराखंड परिवहन निगम की बस संख्या UK 07 P A 3250 बरेली से नैनीताल जा रही थी। जैसे ही बस नैनीताल-हल्द्वानी नेशनल हाईवे पर बल्दियाखान के पास पहुंची। तभी अचानक से बस का स्टीयरिंग फेल/लॉक हो गया। जिससे बस अनियंत्रित होकर खाई की तरफ लटक गई। गनीमत रही चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए समय पर ही ब्रेक लगा लिया। जिससे बस करीब 500 फीट गहरी खाई में गिरने से बच गई। बताया जा रहा है कि जिस समय बस का स्टीयरिंग फेल हुआ, उस समय बस में 30 सवारी बैठे हुए थे। बस खाई में लटकने से यात्रियों में चीख-पुकार मच गई।
गनीमत रही बस चालक की सूझबूझ के चलते बड़ा हादसा टल गया। वहीं, रोडवेज इंचार्ज धर्मानंद जोशी ने बताया कि स्टीयरिंग में तकनीकी दिक्कत आने से बस खाई की तरफ लटक गई थी। घटना में बस में सवार किसी सवारी को चोट नहीं आई है। सभी यात्रियों को दूसरी बस से नैनीताल भेज दिया गया।
यदि समय रहते बस चालक डिवाइडर पर बस टकराकर और ब्रेक लगाकर नियंत्रित नहीं करता तो एक बड़ी अनहोनी हो सकती थी।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad
यह भी पढ़ें 👉  जिलाधिकारी के निर्देश पर स्टेशनरी की दुकानों पर परगनाधिकारियों ने किया आकस्मिक निरीक्षण, जांच में खामियां होने पर होगी कार्यवाही
Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉