Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

आज वार्ड संख्या 43 एवं 44 में किया शिविर का आयोजन, कई समस्याओं का मौके पर ही किया समाधान

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी:- जिलाधिकारी वंदना के निर्देशानुसार हल्द्वानी नगर निगम क्षेत्र में जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु वार्ड वार शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में आज 25 अगस्त को भी जनसुविधा शिविरों का आयोजन किया गया। इन शिविर में नागरिकों की समस्याओं का समाधान करने के साथ ही विभागीय योजनाओं व सेवाओं का लाभप्रदान किया गया।

ADVERTISEMENTS Ad

सोमवार को सुबह 10 बजे से वार्ड संख्या 43 के सेकेण्ड होम रेस्टोरेंट छड़ायल तथा वार्ड संख्या 44 के टीएस कालोनी, रेशमबाग में शिविर आयोजित किए गए। दोनों स्थानों में आयोजित शिविरों में क्षेत्रीय जनता ने अपनी व क्षेत्र की समस्याएँ मौजूद अधिकारियों के सामने रखी, जिनका विभागों से आए अधिकारियों ने मौके पर ही समाधान एवं कार्यवाही की। शिविर में मुख्य रूप से पृथक राशन कार्ड बनाए जाने, स्ट्रीट लाइट व मार्गों को गड्ढामुक्त किए जाने सहित अन्य समस्याएं प्रमुखता से रखीं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  ऑल्टो कार अनियंत्रित होकर खाई में गिरी, स्थानीय लोगों ने रेस्क्यू कर घायलों को पहुंचाया सीएचसी, प्राथमिक उपचार के बाद सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी किया रेफर
Ad

शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा सरकारी योजनाओं का लाभ भी मौके पर प्रदान किया गया जिसमें दोनों स्थानों में आयोजित शिविर में आधार सेवा के अंतर्गत कुल 52 आधार कार्ड बनाए एवं संशोधित किए गए। 10 शिकायत जो विद्युत विभाग से संबंधित थी उनका मौके पर ही समाधान किया गया।

ADVERTISEMENTS Ad

पूर्ति विभाग में कुल 20 आवेदन राशन कार्ड से संबंधित जिसमें प्रथक से राशन कार्ड बनाए जाने वह बीपीएल राशन कार्ड बनाए जाने संबंधित थी जिस संबंध में विभाग से अधिकारी द्वारा उचित कार्रवाई मौके पर की गई। इसके अतिरिक्त, दोनों स्थानों में आयोजित शिविर में यूनिफॉर्म सिविल कोड  के अंतर्गत विवाह पंजीकरण हेतु 11 आवेदन प्राप्त हुए, जिन पर आवश्यक कार्रवाई की गई। इस दौरान विभिन्न स्थानों में स्ट्रीट लगाए जाने हेतु 10 आवेदन प्राप्त हुए जिस पर नगर निगम द्वारा 2 दिन की भीतर स्ट्रीट टाइट लगाए जाने का आश्वासन संबंधित को दिया गया। शिविर में सम्मिलित नागरिकों ने इस पहल को अत्यंत उपयोगी एवं जनसहायक बताते हुए जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया। इस आयोजन ने न केवल प्रशासन और नागरिकों के बीच प्रत्यक्ष संवाद को सुदृढ़ किया, बल्कि समस्याओं के त्वरित समाधान की दिशा में एक प्रभावी प्रयास भी सिद्ध हुआ।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल के भ्रमण पर राजकीय इंटर कॉलेज लाखनमंडी चोरगलिया पहुंचे सीएम पुष्कर सिंह धामी, शेर नाला में 993.00 लाख की लागत से नवनिर्मित 120 मीटर स्पान डबल लेन आरसीसी कंक्रीट सेतु का किया लोकार्पण

शिविर में नगर आयुक्त ऋचा सिंह समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी एवं वार्ड 43 के पार्षद पंकज चुफाल व वार्ड 44 के पार्षद सुरेंद्र मोहन सिंह सहित अन्य उपस्थित रहे।

आयुक्त नगर निगम ऋचा सिंह ने अवगत कराया कि मंगलवार 26 अगस्त को वार्ड संख्या 41 में समरथ गार्डन बैंक्विट हॉल निकट गुरुकुल स्कूल कमलवागांजा रोड तथा वार्ड संख्या 42 रघुनाथ बैक्वेट हॉल में जन सुविधा शिविर आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने क्षेत्र की जनता से अपील की है कि वह इन शिविरों में उपस्थित होकर इन सुविधाओं का लाभ उठाएं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉