उत्तराखण्ड

हादसा: अचानक गिरे बोल्डर की चपेट में आने से ट्रक चालक की दर्दनाक मौत, दुर्घटना के कारण चार घंटे तक मार्ग बाधित

Ad

देवप्रयाग:- प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में हादसे रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित अतिसंवेदनशील तोताघाटी क्षेत्र में पहाड़ी से अचानक गिरे भारी बोल्डर की चपेट में आने से ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग करीब चार घंटे तक पूरी तरह अवरुद्ध रहा।

Ad

जानकारी के अनुसार सीमेंट से लदा ट्रक ऋषिकेश से श्रीनगर की ओर जा रहा था। जैसे ही वाहन तोताघाटी के पास पहुंचा, पहाड़ी से छोटे-बड़े पत्थरों के साथ एक विशाल बोल्डर सीधे ट्रक के केबिन पर आ गिरा। बोल्डर केबिन को तोड़ते हुए चालक के ऊपर जा गिरा, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  सरकारी कार्यालयों पर अधिकारियों कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सीएम ने एसओपी तैयार करने के दिए निर्देश, कहा सरकार कार्मिकों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
Ad

सूचना मिलते ही पुलिस और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंचे। जेसीबी मशीनों की मदद से मलबा हटाने का कार्य शुरू किया गया। भारी पत्थरों के कारण हाईवे पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। करीब चार घंटे बाद मार्ग को यातायात के लिए खोला जा सका।

मृतक की पहचान मुरारी लाल (55) निवासी पुदियानी, कर्णप्रयाग (चमोली) के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सीएचसी देवप्रयाग भेज दिया है और परिजनों को सूचना दे दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  खुलासा: जानकी हत्याकांड में पुलिस ने खुलासा करते हुए सगे भतीजे को किया गिरफ्तार, पैसों की लालच में किया रिश्तों का खून

उल्लेखनीय है कि तोताघाटी क्षेत्र भूस्खलन और पत्थर गिरने की घटनाओं के लिहाज से हाईवे का खतरनाक ब्लैक स्पॉट माना जाता है। स्थानीय लोगों ने यहां सुरक्षा उपायों को और मजबूत किए जाने की मांग की है।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉