उत्तराखण्डनैनीताल

भारी बारिश की चेतावनी, प्रशासन अलर्ट: अधिकारियों ने संवेदनशील एवं प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण, बंद सड़कों को प्राथमिकता से खोले जाने हेतु प्रशासन मौके पर उपस्थित

Ad

हल्द्वानी:-  मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, उत्तराखंड सहित जनपद नैनीताल में भी अगले 24 घंटों में भारी वर्षा होने की संभावना जताई गई है। इस चेतावनी को देखते हुए, नैनीताल जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है।

Ad

जिला मजिस्ट्रेट एवं अध्यक्ष, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण वंदना ने सभी संबंधित विभागों को हाई अलर्ट पर रहने के सख्त निर्देश दिए हैं। उन्होंने सभी सड़क निर्माण एजेंसियों के अधिकारियों को सड़क मार्ग बंद होने पर कम से कम समय पर उसे खोलने के साथ ही यातायात को सुचारु करने के निर्देश दिए हैं।

Ad

उन्होंने सभी उप जिलाधिकारियों तहसीलदारों, राजस्व उपनिरीक्षक, ग्राम विकास अधिकारी एवं ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में मौजूद रहने के साथ ही किसी प्रकार की आपदा की घटना होने पर तत्काल मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य सुनिश्चित करने के साथ ही तत्काल जिला आपदा नियंत्रण कक्ष को सूचना देने के निर्देश दिए । उन्होंने सभी थाने और चौकियाँ को भी अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  सांसद अजय भट्ट ने किसान-श्रमिक चौपाल कार्यक्रम में ग्रामीणों के साथ किया आत्मीय संवाद, कहा सरकार की योजनाओं से जुड़कर विकास के भागीदार बनें

जिलाधिकारी द्वारा सभी अधिकारियों को निर्देश दिए है कि मार्ग में फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने के अतिरिक्त उनके भोजन एवं आवास की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि मानसून के दौरान कोई भी अधिकारी व कर्मचारी अपना मोबाइल फोन बंद नहीं रखेंगे।

किसी भी प्रकार की घटना पर तत्काल जिला आपदा परिचालन केन्द्र के दूरभाष नंबरः 05942-231178, एवं टॉल फ्री नंबर (1077) पर जानकारी दे सकते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तरकाशी में महसूस किये भूकंप के झटके, किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं, प्रशासन अलर्ट

जिलाधिकारी ने अनावश्यक रूप से यात्रा न करने, मार्गों की स्थिति के बारे में जानकारी प्राप्त कर ही यात्रा करने और नदी-नालों या बहाव वाले स्थानों से दूरी बनाने रखने की अपील जनता से की है।

सोमवार को भारी बारिश के चलते जिले के सभी उपजिलाधिकारियों द्वारा अपने अपने क्षेत्रों की फील्ड में खुद निकलकर निगरानी की गई, साथ ही भूस्खलन और अति संवेदनशील इलाकों में भी प्रशासन द्वारा कड़ी नजर रखी जा रही है। प्रशासन और नगर निगम व नगर पालिका द्वारा बाढ़ प्रभावित इलाकों में लाउड स्पीकर के माध्यम से लोगों को चेतावनी दी जा रही है।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉