उत्तराखण्डदेहरादून

मौसम: मैदानी इलाकों में कोहरा और पर्वतीय क्षेत्रों में हुआ ठंड में इजाफा, शीतलहर चलने से तापमान में गिरावट

Ad

देहरादून:-  प्रदेश के मैदानी इलाकों में कोहरा तो पर्वतीय क्षेत्रों में भी ठंड में इजाफा हो रहा है।  कुछ मैदानी इलाकों में कोहरा छाए रहने से शीत दिवस जैसी स्थिति बने रहने की संभावना जताई जा रही है।

Ad

मौसम विज्ञान केंद्र  से जारी पूर्वानुमान के अनुसार देहरादून, हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर, नैनीताल, चम्पावत, पौड़ी जिले में घना कोहरा छाए रहने का अलर्ट जारी किया गया। आने वाले दिनों की बात करें तो प्रदेश भर का मौसम शुष्क रहेगा। छह जनवरी को पर्वतीय इलाकों में हल्की बारिश के साथ बर्फबारी की संभावना है, इसके बाद सात से 10 जनवरी तक प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहेगा।

रविवार के तापमान की बात करें तो देहरादून में अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक के साथ 20.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया और पर्वतीय इलाकों में शीतलहर चलने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई।

मसूरी शहर में दो दिन से तापमान में लगातार गिरावट हो रही है। रविवार को सुबह हल्की धूप के साथ दिन की शुरुआत हुई है लेकिन दोपहर बाद घने कोहरा छा गया। ठंडी हवाएं चलने से लोग घरों में दुबके रहे। अधिकतम तापमान तीन डिग्री तक लुढ़क गया। बाजारों में ठंड से बचने के लिए पर्यटक और जरूरी काम से घरों से निकलने वाले लोग अलाव का सहारा लेते दिखाई दिए। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी गौरव भसीन ने कहा कि शहर में पिछले दो दिनों से ठंड में भारी इजाफा हुआ है। पालिका प्रशासन की ओर से जगह-जगह अलाव जलाए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  विदेशी महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, होटल की तीसरी मंजिल से लगायी छलांग

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉