Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

क्रियाशाला रोड के बीच अतिक्रमण हटाने के दौरान हंगामा, नगर निगम की जेसीबी पर पथराव, पुलिस टीम मौके पर पहुंची

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी:- मुखानी चौराहे से आगे क्रियाशाला रोड के बीच अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई उस वक्त हंगामे में बदल गई, जब कब्जाधारक पक्ष के लोगों ने नगर निगम की जेसीबी पर पथराव कर दिया। हमले में जेसीबी का अगला शीशा टूट गया। घटना के बाद मौके पर तनाव की स्थिति बन गई, जिसके चलते कार्रवाई को फिलहाल रोक दिया है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं समेत आंचल दुग्ध संघ से जुड़ी 705 समितियों ने धूमधाम से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस, आंचल उत्पादों की बिक्री को और अधिक मजबूत करने का किया आह्वान
Ad

नगर निगम के अनुसार मुखानी चौराहे से नीचे सिंचाई विभाग की खाली भूमि पर हाईटेक शौचालय निर्माण का प्रस्ताव स्वीकृत हुआ है। इसी भूमि से अतिक्रमण हटाने के लिए शनिवार को नगर निगम और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची थी। कार्रवाई शुरू होते ही कब्जाधारक पक्ष के लोगों से टीम की नोकझोंक हो गई, जो देखते ही देखते हंगामे में बदल गई।

ADVERTISEMENTS Ad

आरोप है कि भीड़ ने अचानक पत्थरबाजी शुरू कर दी, जिससे नगर निगम की जेसीबी का शीशा टूट गया। यह मामला हल्द्वानी के हीरानगर वार्ड संख्या-17 का बताया जा रहा है। पथराव के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और सुरक्षा के मद्देनजर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई रोक दी गई।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी की "रबड़ डॉल" योगा गर्ल हर्षिका को जस गोविन पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर किया सम्मानित, योग के क्षेत्र में उपलब्धि पर 11 हजार रुपये का चेक किया भेंट
Ad

नगर निगम अधिकारियों का कहना है कि सरकारी कार्य में बाधा डालने और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के मामले में दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉