Medical
उत्तराखण्डदेहरादून

पत्नी ने पति को भिजवाया जेल, फिर साथी के साथ मिलकर खाते से निकाले नौ लाख रुपए, कोर्ट ने दिये मुकदमा दर्ज करने के आदेश

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून:- एक व्यक्ति के जेल में बंद होने के दौरान फर्जी दस्तावेज तैयार कर उसके खाते से करीब नौ लाख रुपये निकालने का मामला सामने आया है। कोर्ट ने व्यक्ति की पत्नी व उसके साथी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

शिवालिक नगर निवासी ललित कुमार उर्फ रोबिन खारी ने अपने अधिवक्ता अनिरुद्ध शर्मा तावनी के माध्यम से कोर्ट में प्रार्थनापत्र दाखिल कर बताया कि उसकी पत्नी रीना खारी ने उस पर मुकदमा दर्ज कराया था। जिसके चलते तीन अप्रैल से लेकर वह रोशनाबाद जेल में बंद रहा। आरोप है कि इस दौरान उसकी पत्नी और अनीश राज भाटी नाम के व्यक्ति ने 14 अप्रैल को उसके खाते से 50 हजार रुपये निकाल लिए। इसके बाद 23 अप्रैल तक फर्जी दस्तावेजों के आधार पर कुल नौ लाख की रकम निकाली गई।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  किशोरी की मां ने अपने पति और उसके दोस्त पर लगाया बेटी की हत्या का आरोप, पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर की जांच शुरू
Ad

मामले में सुनवाई के बाद अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट इमरान मोहम्मद खान की अदालत ने रानीपुर कोतवाली पुलिस को इस मामले में मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  गोरापड़ाव में हथियारों के बल पर हुई लूट का खुलासा: पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, जुए में हारी रकम की भरपाई के लिए रची थी डकैती की साजिश
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉