Medical
उत्तराखण्डदेहरादून

उत्तराखंड मौसम: प्रदेश में लगातार बदल रहा मौसम का मिजाज: दिन में गर्मी का एहसास, सुबह शाम बढ़ रही ठंड, कुछ दिनों तक बारिश के आसार नहीं

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून:-  उत्तराखंड में मौसम का मिजाज इन दिनों लगातार बदल रहा है। दिन में चटख धूप लोगों को गर्मी का अहसास करा रही है, तो सुबह और शाम के समय  ठंड बढ़ रही है। मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में अगले कुछ दिन मौसम शुष्क रहने की संभावना है। बारिश के आसार नहीं हैं, जबकि पर्वतीय क्षेत्रों की घाटियों में कोहरा छाने से सुबह के समय दृश्यता प्रभावित हो सकती है।

ADVERTISEMENTS Ad

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार मंगलवार को प्रदेश के सभी जनपदों में मौसम शुष्क रहेगा। हालांकि, पहाड़ी क्षेत्रों की घाटियों में कहीं-कहीं हल्के से मध्यम कोहरे की संभावना जताई गई है। सुबह के समय कोहरा छाने से वाहन चालकों को सावधानी बरतने की जरूरत हो सकती है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  सारथी फाउंडेशन समिति ने जरूरतमंद परिवारों के संग मनाई दिवाली, गरीब परिवारों को दीपावली की सामग्री भेंट की, बाँटी खुशियाँ
Ad

दिन में बढ़ रहा तापमान, रात में होने लगी ठंड

प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक बना हुआ है। दिन में तेज धूप निकलने से तापमान में बढ़ोतरी हो रही है, जबकि रात और सुबह के समय तापमान में गिरावट के चलते ठंड का असर महसूस होने लगा है। मौसम के इस बदलाव से दिन और रात के तापमान में अंतर बढ़ने लगा है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कल 2 नवंबर को एक दिवसीय जनपद भ्रमण पर, विंटेज ग्रीन में आयोजित समारोह में करेंगे प्रतिभाग
Ad

अगले दो दिन मौसम में बदलाव की संभावना नहीं

मौसम विज्ञानियों के अनुसार अगले दो दिन प्रदेश में मौसम में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। अधिकांश क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहने के साथ बारिश की गतिविधियां नहीं होने का अनुमान है। हालांकि, पर्वतीय घाटियों में कोहरे की स्थिति और सुबह-शाम ठंड का असर बना रह सकता है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉