Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

भीमताल क्षेत्र में गौवंश संरक्षण की दिशा में कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा की पहल, सिलौटी पंत में गौशाला निर्माण के लिए ज़मीन हस्तांतरण को मंजूरी

ADVERTISEMENTS Ad

भीमताल:- कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा के अथक प्रयासों के परिणामस्वरूप, भीमताल क्षेत्र में गौवंश संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। मंत्री कैड़ा ने कहा सरकार ने सिलौटी पंत, नौकुचियाताल क्षेत्र में 1.000 हेक्टेयर भूमि को गौशाला निर्माण के लिए नगर पालिका परिषद भीमताल को निःशुल्क हस्तांतरित करने की मंजूरी दे दी है।

ADVERTISEMENTS Ad

मंत्री ने कहा जिसका आदेश कर दिया है और इसे क्षेत्र में गौवंश के संरक्षण और संवर्धन के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता है। मंत्री राम सिंह कैड़ा ने इस महत्वपूर्ण निर्णय के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया है। मंत्री कैड़ा ने कहा इस नई गौशाला के निर्माण से न केवल बेसहारा और निराश्रित गौवंश को एक सुरक्षित आश्रय मिलेगा, बल्कि क्षेत्र में उनके स्वास्थ्य, देखभाल और संवर्धन में भी सुधार होगा। यह पहल न केवल धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि इससे आवारा पशुओं के कारण होने वाली दुर्घटनाओं और किसानों को होने वाले नुकसान में भी कमी आने की उम्मीद है। नगर पालिका परिषद भीमताल अब गौशाला के निर्माण और संचालन की ज़िम्मेदारी संभालेगी, जिससे क्षेत्र में गौवंश का बेहतर प्रबंधन होगा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  सीडीओ अरविंद कुमार पांडे ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ज्योलीकोट सहित गांवों का भ्रमण कर लोगों का हाल जाना, चिकित्सालय में भर्ती लोगों से की बातचीत
Ad

स्थानीय निवासियों और विभिन्न सामाजिक संगठनों ने भी इस कदम का स्वागत किया है और इसे क्षेत्र में गौवंश की स्थिति को सुधारने की सराहना करते हुए मंत्री कैड़ा का आभार ब्यक्त किया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने बिजली कटौती की सूचनाओं को लेकर जताई नाराजगी, कहा प्रभावित क्षेत्रों का नाम अनिवार्य रूप से प्रकाशित करे विद्युत विभाग
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉