Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

सारथी फाउंडेशन समिति ने निर्बल वर्ग और मेहनती लोगों के साथ मनाया दीपावली का त्यौहार, समिति ने खील-खिलौने, मिठाई, चॉकलेट, मोमबत्ती का किया वितरण

हल्द्वानी:- हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी आज 17 अक्टूबर को सारथी फाउंडेशन समिति के द्वारा निर्बल वर्ग और मेहनती लोगों के साथ दिवाली का त्यौहार “माँ जगदम्बा बैंक्विट हाल” नहर कवरिंग मुखानी रोड पर बड़े ही धूमधाम से मनाया गया।

ADVERTISEMENTS Ad

कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष नवीन पन्त ने की, अतिथि के रूप में सीए सरोज आनंद जोशी  की उपस्थिति रही कार्यक्रम का संचालन सचिव ज्ञानेंद्र जोशी ने किया। जैसा कि सभी को मालूम है कि सारथी फाउंडेशन हर वर्ष दिवाली से पहले मेहनती एवं निर्बल वर्ग के संग दिवाली कार्यक्रम का आयोजन करता आया है इसी सिलसिले में आज सारथी फाउंडेशन समिति के द्वारा परिवारों को दिवाली की मिठाई ,खील, खिलोने, बिस्कुट, नमकीन, चॉकलेट ,जूस, मोमबत्ती, दिये आदि का वितरण किया गया।

ADVERTISEMENTS Ad

संस्था अध्यक्ष नवीन पन्त ने दिवाली उत्सव के कार्यक्रम में अपने सम्बोधन में कहा कि संस्था का उद्देश्य मेहनती और निर्बल वर्ग के परिवारों को आगे लाकर समाज में सम्मान देना और छोटी छोटी खुशियां उत्सवों के माध्यम से बांटना संस्था का लक्ष्य है, उसी को पूरा करने का कार्य सारथी फाउंडेशन समिति कर रही है जो निरंतर जारी रहेगा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: मौसम ने ली करवट, ऊंची चोटियों पर पड़ी बर्फ, मैदानी क्षेत्रों में भी बढ़ेगा ठंड का असर
Ad

अतिथि सीए सरोज आनंद जोशी  ने सारथी फाउंडेशन समिति के सभी सदस्यों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि वह सारथी के साथ समाजसेवा में सदा कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं और संस्था को उनके द्वारा हर तरह का सहयोग सदा मिलता रहेगा, संस्था के संरक्षक योगेश चन्द्र पाण्डे एवं गिरीश लोहनी ने वितरण कार्यक्रम में कहा कि संस्था और ज्यादा से ज्यादा लोगों तक समाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर कार्य करें यह हम सबका संकल्प है बगैर रूकें बगैर थके चलना ही सारथी फाउंडेशन समिति की एक अलग पहचान है। संस्था द्वारा 19 मेहनती परिवारों के सदस्यों को वितरण कर दिवाली की बधाईयां दी गई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: प्रदेश में एक बार फिर मौसम बदलने के आसार, पांच पर्वतीय जिलों में बारिश की संभावना, अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में हो सकती है बर्फबारी

कार्यक्रम में संस्था अध्यक्ष नवीन पंत, सचिव ज्ञानेद्र जोशी, कोषाध्यक्ष कमल जोशी, संरक्षक योगेश चन्द्र पांडे, गिरीश लोहनी, डा० जाकिर हुसैन, मीडिया प्रभारी केतन जायसवाल, संस्था उपाध्यक्ष हेमा जोशी, संस्था सह सचिव गीता बेलवाल, बबिता टकवाल, सदस्य मीना साही, पूजा पंत, भावना जोशी, सोना तिवारी, भावना पांडे, बीना जोशी, रंजना जोशी, कौशल्या जोशी, रूपाली सक्सेना, भवानी सूठा, संतोष गौड़ आदि उपस्थित रहे।

विशेष सूचना:-सारथी फाउंडेशन समिति के सदस्यों द्वारा विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी स्वरोजगार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मिट्टी के दियों का निःशुल्क वितरण कार्य किया जा रहा है जिसमें स्थान जज फार्म चौराहा,दमुवाढूंगा, बरेली रोड नियर लक्ष्मी शिशु मंदिर स्कूल के पास संस्था के सदस्यों द्वारा दियों का निःशुल्क वितरण कार्य किया जा रहा है जिसको लेकर जिम्मेदारी सदस्यों को दी जा चुकी है|

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉